{"_id":"5ab398ea4f1c1b8c778b71d9","slug":"is-dinesh-karthik-to-replace-dhoni-in-2019-world-cup-sandeep-patil-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 वर्ल्ड कप में धोनी की जगह लेंगे कार्तिक? दिग्गज क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2019 वर्ल्ड कप में धोनी की जगह लेंगे कार्तिक? दिग्गज क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला जवाब
Thu, 22 Mar 2018 05:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी और कार्तिक
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में कमाल की पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक की इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्हें इस मैच में आखिरी दो ओवरों में तूफानी पारी खेली उसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या धोनी की जगह अब कार्तिक को 2019 वर्ल्ड कप शामिल किया जा सकता है।
2 of 5
संदीप पाटिल
- फोटो : file
यह सवाल इस लिए भी उठ रहा है क्योंकि बीते कई सीरीज से धोनी का बल्ला खामोश है। इसके अलावा उनकी बढ़ती उम्र भी एक कारण है। लेकिन पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता संदीप पाटिल इससे बिलकुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
3 of 5
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक भी मान चुके हैं, 'धोनी की यात्रा मुझसे बिलकुल अलग है। वह शानदार व्यक्ति हैं। वह ऐसे हैं जो पहले शांत रहना पसंद करते थे। अब वह ज्यादा बातें करके युवाओं की मदद करते हैं। मेरे ख्याल से उनके साथ तुलना सही नहीं है। जैसा मैंने कहा धोनी संभवतः उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जहां मैं पढ़ रहा हूं। मैं अभी जिस जगह हूं, उससे खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप पाटिल
- फोटो : file
वहीं, पाटिल का मानना है कि धोनी अभी भी 2019 वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट ऑपशन हैं। धोनी की तुलना कार्तिक से करना गलत है। हालांकि उन्होंने कार्तिक की तारीफ करते हुए कहा, 'वह अब टीम में स्थाई लग रहे हैं। उन्होंने टीम और चयनकर्ताओं को एक बेहतर ऑपशन दिया है। उन्होंने फाइनल में जिस अंदाज में खेला, वह उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
धोनी और कार्तिक
- फोटो : file
हालांकि, 2019 में धोनी की जगह कार्तिक को रखने के सवाल पर पाटिल ने कहा, 'मैं अभी भी धोनी के साथ जाना पसंद करूंगा। आईसीसी इवेंट में आप 17-18 खिलाड़ियों को सिलेक्ट नहीं कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि धोनी 2019 का वर्ल्ड कप खेलें। धोनी की फिटनेस कमाल की है, हां समय के साथ उनकी शॉट खेलने की क्षमता में कमी आयी है, लेकिन ऐसा सभी के साथ होता है। धोनी के पास जो अनुभव है, उसकी बदौलत वह दबाव में भी खेल सकते हैं, क्योंकि विश्व कप का दबाव बिल्कुल अलग होता है और धोनी के पास यह अनुभव है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।