फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह को बच्चा कहने वाले रज्जाक को इरफान का करारा जवाब, बोले- मत भूलो जब गिल्लियां बिखेर दी थीं

Fri, 06 Dec 2019 03:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan shuts down Abdul Razzaq for his comments on Jasprit Bumrah and Virat Kohli
इरफान पठान-अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कुछ दिन पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर बताया था। रज्जाक के इस बयान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया है। पठान ने सीधे रज्जाक का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा रज्जाक के हालिया बयान की तरफ ही था। जो पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने बुमराह को लेकर दिया था।

Irfan Pathan shuts down Abdul Razzaq for his comments on Jasprit Bumrah and Virat Kohli
इरफ़ान पठान - फोटो : social media
पठान ने रज्जाक का नाम लिए बिना पाक के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद के पुराने बयान का जिक्र करते हुए ट्वीट कर लिखा कि इरफान जैसे गेंदबाज हमारी गली-गली में पाए जाते हैं। पर जब-जब ये गली बॉलर इनके सामने खेला, इनकी गिल्लियां निकाल कर रख दी। सभी फैंस से अनुरोध ऐसे बयान पर ध्यान न दें। बस पढ़ें और मुस्कुराएं।  
 
Irfan Pathan shuts down Abdul Razzaq for his comments on Jasprit Bumrah and Virat Kohli
इरफान पठान

साल 2005-2006 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। उस समय  मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इरफान जैसे गेंदबाज हमारे गली-मोहल्ले में खेलते हैं। पठान ने उनके इस बयान का मंहतोड़ जवाब कराची टेस्ट में हैट्रिक लेकर दिया था। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में सलमान बट्ट, युनूस खान और मोहम्मद युसूफ को आउट किया था। वह टेस्ट में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने मैच के पहले ओवर में ही यह कारनामा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan Pathan shuts down Abdul Razzaq for his comments on Jasprit Bumrah and Virat Kohli
अब्दुल रज्जाक और जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रज्जाक ने कहा था कि अगर उन्हें बुमराह का सामना करना पड़ता तो बिल्कुल दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा, 'मैंने मैक्ग्राथ, वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे महान गेंदबाजों का सामना किया है इसलिए उन्हें खेलने में दिक्कत नहीं होती। वो तो बेबी बॉलर हैं, लेकिन उनकी गेंदों की सीम पोजिशन गजब की है और वो सीधे विकेट पर गिरती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed