फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान पठान ने IPL पर किया बड़ा खुलासा, बोले- ऐसा तो होना ही था

Fri, 02 Mar 2018 12:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
irfan pathan says i know no franchise will take me in this ipl
इरफान पठान

टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान का क्रिकेटिंग सफर बेहद निराशाजनक हो चुका है। पिछले कुछ महीनों में उनके हाथ सबसे बड़ी निराशा लगी कि उनकी राज्य टीम बड़ौदा ने घरेलू स्पर्धा में पठान को टीम से बाहर कर दिया।

irfan pathan says i know no franchise will take me in this ipl
इरफ़ान पठान - फोटो : indian express

इस साल आईपीएल नीलामी में कई क्रिकेटरों का भाग्य बदला, जिसमें बड़ौदा के भी कई क्रिकेटर्स शामिल रहे। मगर कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी, जिसमें इरफान पठान का नाम भी शामिल है। हालांकि, पठान ने अब मीडिया को जवाब देते हुए आईपीएल फ्रैंचाइजी के बारे में अपने विचार रखे हैं।

irfan pathan says i know no franchise will take me in this ipl
irfan pathan

पठान ने कहा, 'मैंने इस सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेली। बड़ौदा क्रिकेट के हाल आप सभी को पता हैं। अगर मैं किसी आईपीएल टीम का मालिक होता तो अपने आप को नहीं चुनता। मैं अब ऐसे माहौल में रहना चाहता हूं, जहां अपने क्रिकेट का आनंद ले सकूं। चीजें तब बदल जाएंगी। इस साल मुझे उम्मीद थी कि कोई टीम नहीं खरीदेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
irfan pathan says i know no franchise will take me in this ipl
इरफान पठान - फोटो : youtube

बड़ौदा के ऑलराउंडर पठान ने पिछले साल आईपीएल में गुजरात लायंस की तरफ से सिर्फ एक मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं मिला। इरफान को हालांकि उम्मीद है कि वह बेहतर प्रदर्शन करके अगले सीजन में आईपीएल खेलने में कामयाब हो जाएंगे।

विज्ञापन
irfan pathan says i know no franchise will take me in this ipl
इरफान पठान

उन्होंने कहा, 'जो भी कहा गया, वो हो चुका है। आपको हमेशा सोचना होता है कि वहां मौका जरूर होता है। मैं अगले सीजन के लिए जोरदार तैयारी करूंगा। इसके लिए मैं कड़ी ट्रेनिंग और अन्य चीजें करूंगा। मैं वहीं जाऊंगा जहां क्रिकेट मुझे ले जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed