{"_id":"59cf1b114f1c1ba9538b5001","slug":"irfan-pathan-credits-virat-kohli-for-backing-up-hardik-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान बोले, पांड्या के शानदार खेल के पीछे इस खिलाड़ी की बड़ी भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान पठान बोले, पांड्या के शानदार खेल के पीछे इस खिलाड़ी की बड़ी भूमिका
Sat, 30 Sep 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि यह देखना अच्छा लग रहा है कि वो हार्दिक पांड्या का भरपूर समर्थन कर रहे हैं। इरफान का मानना है कि एक क्रिकेटर तभी अपनी पूरी प्रतिभा दर्शा सकता है जब उसे टीम प्रबंधन का समर्थन प्राप्त हो।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
इरफान पठान के मुताबिक हार्दिक पांड्या इसलिए इतना बेखौफ क्रिकेट खेल पा रहे हैं क्योंकि विराट कोहली ने उन पर भरोसा जताया है। 32 वर्षीय इरफान ने कहा कि पांड्या को मिल रहे भरपूर समर्थन का श्रेय विराट कोहली को जाता है।
3 of 5
इरफान पठान
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में इरफान ने कहा, 'खिलाड़ियों का समर्थन होते हुए देखना अच्छा है। कभी आप हमेशा हैरान होते हैं कि जिन खिलाड़ियों का इतना समर्थन नहीं किया गया और उनका करियर काफी लंबा रहा।' उन्होंने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी का सफलता की तरफ बढ़ना, सिर्फ हार्दिक का नहीं, बल्कि किसी भी खिलाड़ी का, इसमें कप्तान के समर्थन की बहुत अहम भूमिका होती है। केदार (जाधव) इतने सालों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें विराट की अगुवाई में ही समर्थन मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
बड़ौदा के ऑलराउंडर ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'विराट सभी युवाओं का समर्थन कर रहे हैं। अगर आपको कप्तान और टीम मैनेजमेंट का समर्थन मिले तो खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करता है। रोहित शर्मा को लगातार माही भाई (धोनी) का समर्थन मिला और अब उन्हें देखिये, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
इरफान पठान का बयान ऐसे वक्त में आया है जब हार्दिक पांड्या को विराट कोहली का समर्थन मिलते देखा जा रहा है। विराट उन्हें एक विकेट लेने वाला गेंदबाज तो मानते ही हैं साथ में उन्होंने हार्दिक पांड्या को एक बड़ा बल्लेबाज भी बताया है। विराट ने हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे नंबर पर प्रमोट कर इसका सबूत भी दिया। हार्दिक भी कप्तान विराट कोहली के भरोसे पर खरे उतरे हैं और उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक भी जड़े।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।