{"_id":"59cf0f9c4f1c1bd0538b502c","slug":"hardik-pandya-six-injures-fan-tosit-agrawal-in-bengaluru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के छक्के से गंभीर रूप से चोटिल हुआ फैन, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या के छक्के से गंभीर रूप से चोटिल हुआ फैन, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल
Sat, 30 Sep 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के फैंस को सबसे ज्यादा खुशी उनके द्वारा लंबे-लंबे छक्के जड़ने पर होती है। क्रिकेट फैंस पांड्या को ऐसी आतिशी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लेते हैं। हालांकि, बेंगलुरु वन-डे में पांड्या का एक छक्का फैन पर भारी पड़ गया।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
पांड्या ने एक दमदार छक्का जमाया जो स्टैंड्स में मौजूद फैन के निचले होंठ और दांतों से जा लगा। इस फैन का नाम तोसित अग्रवाल बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पांड्या ने छक्का जड़ा तो फैन तोसित उसे कैच करना चाहते थे, लेकिन वो इसे सही जज नहीं कर पाए और चोट लगा बैठे।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
24 साल के तोसित गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पवेलियन-1 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देख रहे थे। यह पवेलियन कॉम्प्लीमेंट्री पास के लिए होता है। तोसित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए काम करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि तोसित को पांड्या का छक्का महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
स्टेडियम की मेडिकल कमांड सेंटर के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत बेनेडिक्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'तोसित को लोअर लिप्स और निचले दांतों के पास बड़ा कट लगा है। निचले जबड़े का दांत ढीला हो गया है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह गेंद की लाइन से हटना चाह रहे थे, लेकिन वह गति का अंदाजा नहीं लगा पाए। वह खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें टांके लगाने पड़ेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
आज-कल बल्लेबाजी की शैली ऐसी हो गई है कि अक्सर बल्लेबाज गेंदों को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों तक पहुंचाते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मैच देखने गए लोग भी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन गेंदों से चोट न लग जाए। बहरहाल, आपको बता दें कि बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के विजय रथ को रोकते हुए उसे 21 रनों से मात दे दी। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने एक चौके और तीन छक्कों के साथ 40 गेंदों में 41 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।