फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेशनल क्रिकेटर ने सिर्फ 26 साल की उम्र में ले लिया संन्यास, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 04 Jul 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ireland cricketer sean terry announces retirement at the age of 26
सीन टैरी

आयरलैंड के बल्लेबाज सीन टैरी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। टैरी अभी महज 26 वर्ष के हैं और उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। टैरी ने अंडर-19 स्तर पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में हैंपशायर व नॉर्थेंप्टनशायर की तरफ से खेला। अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्यों टैरी ने इतनी जल्दी संन्यास लिया।

ireland cricketer sean terry announces retirement at the age of 26
सीन टैरी

सीन टैरी का जन्य साउथैंप्टन में हुआ। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में चले गए। वह इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पॉल टैरी के बेटे हैं। सीन टैरी ने आयरलैंड का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। टैरी ने संन्यास इसलिए लिया क्योंकि अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करना चाहते हैं।

ireland cricketer sean terry announces retirement at the age of 26
सीन टैरी

सीन टैरी ने कहा कि आयरिश टीम के लिए उनकी जिंदगी का सबसे गौरवान्वित पल है और वह आने वाले समय में हमेशा इन पलों को याद करके खुश हुआ करेंगे। टैरी ने कहा, 'भारी दिल के साथ मैंने फैसला किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेता हूं। आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल है, जिसे मैं जिंदगीभर याद करके खुश हुआ करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ireland cricketer sean terry announces retirement at the age of 26
सीन टैरी

बता दें कि टैरी ने 19 प्रथम श्रेणी मैचों में सात अर्धशतकों की मदद से 713 रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 21 मैचों में तीन अर्धशतक जमाए और सात टी-20 मैच भी खेले। आयरलैंड क्रिकेट के परफॉर्मेंस निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने टैरी के संन्यास पर हैरानी जताई। रिचर्ड का मानना है कि टैरी आयरिश सेट-अप में अपने आप को बड़े अच्छे से ढाल रहे थे, लेकिन इस उम्र में संन्यास लेना हैरानीभरा है। हालांकि, रिचर्ड ने टैरी के फैसले की इज्जत करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
ireland cricketer sean terry announces retirement at the age of 26
सीन टैरी

होल्ड्सवर्थ ने कहा, 'टैरी हमारे विकास पूल का हिस्सा था और सफेद गेंद के मैच में छह मौकों पर खेल चुके हैं। हमने सीन की प्रतिभा जल्द पहचान ली थी और उन्हें बतौर अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए प्रयास किए। हमें लगा कि वह आयरिश सेट-अप में अच्छी तरह ढल रहा है, लेकिन साथ ही हमें उसके फैसले की इज्जत करने की जरूरत है। यह कड़ा फैसला है और हम उन्हें क्रिकेट के बाहर की पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed