आईपीएल 2020 के ऑक्शन का मंच सजने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इनमें 186 भारतीय, 143 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वह अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर अपने खेल को निखारते हैं। आइए जानते हैं कि इस आईपीएल के ऑक्शन में शामिल कौन से खिलाड़ी सबसे कम उम्र के हैं, तो किस खिलाड़ी की उम्र सबसे अधिक है।
48 वर्षीय प्रवीण तांबे नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। तांबे लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं और वह 61 टी-20 मुकाबलों में 67 विकेट ले चुके हैं। तांबे ने 33 आईपीएल मैचों में 30.46 की औसत से 28 विकेट चटकाए हैं। वह पिछली बार 2016 में हैदराबाद की ओर से खेले थे।
3 of 4
नूर अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के 14 वर्षीय नूर अहमद इस आईपीएल के ऑक्शन में भाग लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। इस चाइनामैन गेंदबाज ने सात टी-20 मुकाबलों में आठ विकेट लिए हैं। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में आठ विकेट झटके थे। अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पहली बार नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं।
4 of 4
यशस्वी जयसवाल
- फोटो : social media
2020 के आईपीएल ऑक्शन में जिस भारतीय युवा बल्लेबाज की चर्चा है, वो हैं मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल। 17 साल के यशस्वी जयसवाल इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सीजन में तीन शतक और एक अर्धशतक से 112.80 की औसत से रन बनाए। उन्हें भारत की अंडर -19 वर्ल्ड की टीम में चुना गया है। आईपीएल में इस युवा खिलाड़ी पर सबकी नजर होगी। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख है। यशस्वी छक्के लगाने में माहिर हैं।