फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL10: वार्नर ने शतकीय पारी से तोड़े विराट और सहवाग के रिकॉर्ड 

Mon, 01 May 2017 03:36 AM IST
amarujala.com- written by: नवीन चौहान
amarujala.com- written by: नवीन चौहान Updated Mon, 01 May 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
IPL10: David Warner broke Virendra Sehwag And Virat kohli's IPL record
डेविड वार्नर - फोटो : IPL official web
आईपीएल के दसवें संस्करण का दूसरा शतक सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने जड़ा। वार्नर ने 59 गेंद में 126 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इससे पहले इस सीजन दिल्ली के संजू सैमसन आईपीएल के अकेले शतनकवीर थे। उनके इस शतक की बदौलत हैदराबाद एक बार फिर(इस सीजन घर पर अविजित)  अपने घर में जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। अपनी इस एक पारी की बदौलत वार्नर ने आईपीएल के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जिनमें से एक रिकॉर्ड विराट कोहली और एक नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था। 

IPL10: वार्नर ने शतकीय पारी से तोड़े विराट और सहवाग के रिकॉर्ड 

IPL10: David Warner broke Virendra Sehwag And Virat kohli's IPL record
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
डेविड वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। आईपीएल के दसवें सीजन का यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस सीजन का तेज अर्धशतक केकेआर के क्रिस लिन के नाम दर्ज है। लिन ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

IPL10: वार्नर ने शतकीय पारी से तोड़े विराट और सहवाग के रिकॉर्ड 

IPL10: David Warner broke Virendra Sehwag And Virat kohli's IPL record
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
डेविड वार्नर ने 43 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया यह सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। विराट ने पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बैंगलोर में 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL10: वार्नर ने शतकीय पारी से तोड़े विराट और सहवाग के रिकॉर्ड 

IPL10: David Warner broke Virendra Sehwag And Virat kohli's IPL record
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
किसी भी कप्तान के लिए आईपीएल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था। सहवाग ने साल 2011 में दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से डेक्केन चार्जर्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे। लेकिन अब 126 रनों के साथ यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम दर्ज हो गया है। 
 
विज्ञापन

IPL10: वार्नर ने शतकीय पारी से तोड़े विराट और सहवाग के रिकॉर्ड 

IPL10: David Warner broke Virendra Sehwag And Virat kohli's IPL record
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
आईपीएल मैचों के दौरान हैदराबाद में वार्नर ने 1123 रन बनाए हैं। आईपीएल में किसी एक मैदान पर 1 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले नवें खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन वार्नर इन सभी नौ बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं क्योंकि हैदराबाद में उनका औसत 70.18 है  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed