{"_id":"69b589008460646f130d08ad","slug":"ipl-vs-psl-row-why-pakistan-threatens-legal-action-after-mujarabani-chose-ipl-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL vs PSL: आईपीएल को चुना, पीएसएल छोड़ा…मुजरबानी पर कानूनी कार्रवाई की धमकी क्यों दे रहा PAK, क्या है विवाद?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL vs PSL: आईपीएल को चुना, पीएसएल छोड़ा…मुजरबानी पर कानूनी कार्रवाई की धमकी क्यों दे रहा PAK, क्या है विवाद?
Sat, 14 Mar 2026 10:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:27 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार होने के बावजूद आईपीएल में केकेआर से जुड़ने का फैसला किया है। उनके इस फैसले से नाराज पीसीबी इसे करार का उल्लंघन मान रहा है और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
ब्लेसिंग मुजरबानी
- फोटो : PTI
विस्तार
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को लेकर इन दिनों नया विवाद खड़ा हो गया है। मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फैसला किया है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) नाराज हो गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पीएसएल को नजरअंदाज करने पर बौखलाया पाकिस्तान, मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में पीसीबी

दरअसल, तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। केकेआर ने उन्हें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में लिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी। माना जा रहा है कि मुजरबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ सकते हैं।
A new Blessing in Purple & Gold 💜🔥 pic.twitter.com/p31V3LsGfm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 13, 2026
विज्ञापन
मुस्तफिजुर रहमान
- फोटो : ANI
मुस्तफिजुर की जगह मिला मौका
आईपीएल नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था और उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी बोली लगी थी। आखिरकार केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
हालांकि, बाद में इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करना पड़ा। इसके बाद फ्रेंचाइजी को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने का विकल्प दिया गया और टीम ने मुजरबानी को साइन कर लिया।

पीएसएल से पहले ही जुड़ चुके थे मुजरबानी
दिलचस्प बात यह है कि मुजरबानी पहले से पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार कर चुके थे। पीएसएल ड्राफ्ट में उन्हें पहले किसी टीम ने नहीं चुना था, लेकिन बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की जगह उन्हें साइन किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें आईपीएल से ऑफर मिला, उन्होंने पीएसएल टीम को अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दे दी और आईपीएल खेलने का फैसला किया।

मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान ने बताया करार का उल्लंघन
मुजरबानी के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) नाराज हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड इसे करार का उल्लंघन मान रहा है और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल के साथ करार होने के बावजूद आईपीएल को प्राथमिकता दी है। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही किया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था, लेकिन बाद में वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।

- फोटो : IANS
टी20 विश्व कप में किया था प्रभावित
मुजरबानी हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट लेकर जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और टीम को सुपर-8 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके चार विकेट की बदौलत जिम्बाब्वे को ग्रुप स्टेज में बड़ी जीत भी मिली थी। 29 वर्षीय मुजरबानी इससे पहले आईपीएल में भी जुड़ चुके हैं। पिछले साल वह चोटिल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

आईपीएल-पीएसएल टकराव से बढ़ा विवाद
दरअसल इस बार आईपीएल और पीएसएल का शेड्यूल एक-दूसरे से टकरा रहा है। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि पीएसएल 26 मार्च से तीन मई तक खेला जाना प्रस्तावित है। ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ियों के सामने दोनों लीगों में से किसी एक को चुनने की स्थिति बन रही है। मुजरबानी ने आईपीएल को प्राथमिकता दी, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया और अब पीसीबी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।