फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल के बेस्ट प्लेयर, मिलिए 'ड्रीम 11' क्रिकेटरों से

Sat, 09 Apr 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
ipl's dream team
शुक्रवार को मुंबई में आईपीएल का बिगुल बज गया। जानते हैं, इससे पहले के आठों संस्करण के बेस्ट क्रिकेटरों को। आईपीएल की ड्रीम टीम।

क्रिस गेल से बेहतर ओपनर बल्लेबाज और कोई नहीं

ipl's dream team
रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरू के ओपनर क्रिस गेल आईपीएल की ड्रीम टीम में भी ओपनर ही हैं। धाकड़ ओपनिंग देने में माहिर इस बल्लेबाज
के आगे हर गेंदबाज बेचारा ही लगता है। आईपीएल-6 में जमैका के इस बल्लेबाज ने 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की आतिश पारी खेली
थी। हैदराबाद के खिलाफ उस मुकाबले में गेल ने 17 छक्के लगाए थे।
 

ठोस शुरुआत देने में माहिर वॉटसन

ipl's dream team

ऑस्ट्रेलियाई मूल के ऑलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल के हर सीजन में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। वॉटसन ने राजस्‍थान रॉयल्स के
लिए कई मैचों में  क्रिकेटिंग स्किल दिखाया है। आईपीएल के पहले सीजन में इस ऑलराउंडर ने 17 विकेटों के अलावा 472 रन
बनाए थे। उस सीजन में राजस्‍थान रॉयल्स ही विजेता रही थी। इस वक्त यह क्रिकेटर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम में है। ये
आईपीएल की ड्रीम टीम में दूसरे ओपनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना जैसा कोई नहीं

ipl's dream team

मौजूदा सीजन में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ‌पिछले सभी आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। रैना का
आईपीएल में प्रदर्शन हर वक्त प्रभावशाली रहा है। वह 3699 रनों के साथ आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
आईपीएल की ड्रीम टीम में रैना तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर संभालने में सक्षम हैं रोहित

ipl's dream team

वर्ष 2015 में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पहला खिताब ‌जिताने वाले रोहित शर्मा आईपीएल की ड्रीम टीम के क्रिकेटरों में
शामिल हैं। रोहित कुल 8 सीजन में 3385 रन ठोंक चुके हैं, रैना के बाद दूसरे सर्वाधिक स्कोरर भी यही हैं। पिछले साल फाइनल मुकाबले में इन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में 50 नाबाद रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस अपना दूसरा आईपीएल खिताब पाने में सफल रहा था। रोहित आईपीएल की ड्रीम टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed