आईपीएल के बेस्ट प्लेयर, मिलिए 'ड्रीम 11' क्रिकेटरों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस गेल से बेहतर ओपनर बल्लेबाज और कोई नहीं
के आगे हर गेंदबाज बेचारा ही लगता है। आईपीएल-6 में जमैका के इस बल्लेबाज ने 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की आतिश पारी खेली
थी। हैदराबाद के खिलाफ उस मुकाबले में गेल ने 17 छक्के लगाए थे।
ठोस शुरुआत देने में माहिर वॉटसन
ऑस्ट्रेलियाई मूल के ऑलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल के हर सीजन में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के
लिए कई मैचों में क्रिकेटिंग स्किल दिखाया है। आईपीएल के पहले सीजन में इस ऑलराउंडर ने 17 विकेटों के अलावा 472 रन
बनाए थे। उस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ही विजेता रही थी। इस वक्त यह क्रिकेटर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम में है। ये
आईपीएल की ड्रीम टीम में दूसरे ओपनर हैं।
सुरेश रैना जैसा कोई नहीं
मौजूदा सीजन में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना पिछले सभी आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। रैना का
आईपीएल में प्रदर्शन हर वक्त प्रभावशाली रहा है। वह 3699 रनों के साथ आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
आईपीएल की ड्रीम टीम में रैना तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
मिडिल ऑर्डर संभालने में सक्षम हैं रोहित
वर्ष 2015 में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पहला खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा आईपीएल की ड्रीम टीम के क्रिकेटरों में
शामिल हैं। रोहित कुल 8 सीजन में 3385 रन ठोंक चुके हैं, रैना के बाद दूसरे सर्वाधिक स्कोरर भी यही हैं। पिछले साल फाइनल मुकाबले में इन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में 50 नाबाद रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस अपना दूसरा आईपीएल खिताब पाने में सफल रहा था। रोहित आईपीएल की ड्रीम टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं।