आईपीएल 2024 का सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। मैदान पर कई बार हार्दिक पांड्या हूटिंग के भी शिकार हुए और उनकी कप्तानी पूरे टूर्नामेंट के दौरान विवादों में घिरी रही। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने भी पांड्या पर निशाना साधा है। डिविलियर्स का मानना है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी अहंकार से प्रेरित है और उनकी शांतचित रहने की शैली वास्तविक नहीं लगती है। टीम के अधिक अनुभवी खिलाड़ी उनकी झूठी बहादुरी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
2 of 3
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित को हटाकर पांड्या को सौंपी गई थी कमान
मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कमान सौंपने का फैसला किया था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे थे, लेकिन 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था और वह गुजरात टाइंटस के लिए खेलने लगे। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन का खिताब जीता, जबकि पिछले सीजन टीम उपविजेता रही। हार्दिक को कप्तानी सौंपना मुंबई के लिए अच्छा अनुभव नहीं रहा क्योंकि मैदान पर रोहित के फैंस ने हार्दिक की जमकर हूटिंग की। मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को रोहित से कप्तानी वापस लेने का फैसला पसंद नहीं आया। हर मैच में पंड्या का मजाक उड़ाया गया।
3 of 3
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
हार्दिक पर जमकर बरसे डिविलियर्स
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हार्दिक पांड्या की कप्तानी शैली खुद को बहादुर दिखाने की कोशिश है। यह एक तरह से अहंकार से प्रेरित है। मुझे नहीं लगता कि वह मैदान पर जिस तरह से चलते हैं वह हमेशा वास्तविक होता है, लेकिन उन्होंने तय कर लिया है कि उनकी कप्तानी का तरीका यही है। लगभग महेंद्र सिंह धोनी की तरह। शांत, सौम्य, हमेशा अपना सीना तान के रखते हैं। जब आप बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, तो वे भाव भंगिमा में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। यह गुजरात में काम करता था, जहां यह एक युवा टीम थी। कभी-कभी, अनुभवहीन खिलाड़ी उस तरह के नेतृत्व का पालन करना पसंद करते हैं। आपको दिखावटी बहादुरी की जरूरत नहीं है।