{"_id":"620a4a7461d6ef40756a31e4","slug":"ipl-auction-2022-why-teams-spent-crores-on-iyer-kishan-and-deepak-chahar-know-their-specialization","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों की खासियत, आखिर क्यों किशन, चाहर और श्रेयस पर टीमों ने लुटाए पैसे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों की खासियत, आखिर क्यों किशन, चाहर और श्रेयस पर टीमों ने लुटाए पैसे?
Mon, 14 Feb 2022 08:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:52 PM IST
सार
ईशान किशन से लेकर शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों की खासियत उन्हें टी-20 का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है। इसी वजह से इन खिलाड़ियों पर टीमों ने करोड़ों लुटाए हैं। यहां हम बता रहे हैं कि इन खिलाड़ियों की खास बात क्या है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 की नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। वहीं दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों को उनकी पुरानी टीमों ने करोड़ों रुपये देकर फिर से अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। इनके अलावा लियम लिविंगस्टोन, शार्दुल ठाकुर और वनिंदू हसरंगा जैसे खिलाड़ियों को भी बड़ी कीमत मिली है। इन सभी खिलाड़ियों की खासियत उन्हें टी-20 का खास खिलाड़ी बनाती है। इसी वजह से इन्हें ऑक्शन में कोरोड़ों रुपये मिले हैं। यहां हम बता रहे हैं कि किस खिलाड़ी की क्या खासियत है और उन्हें क्यों इतनी ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है।
Trending Videos
1. ईशान किशन (15.25 करोड़)
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया है। ईशान पहले भी मुंबई के लिए खेलते थे। ऑक्शन से पहले यह टीम उन्हें रीटेन नहीं कर पाई थी, लेकिन नीलामी में किशन को कप्तान रोहित के करीब कीमत पर अपनी टीम में जोड़ा है। वे इस आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
क्या है खासियत?
किशन एक बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। वे अकेले मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। आईपीएल में कई बार किशन ऐसा कर चुके हैं। 23 साल के ईशान का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 136.34 का है, लेकिन बड़ी पारी खेलने पर उनका स्ट्राइक रेट और बढ़ जाता है। किशन आईपीएल में नौ अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 28.47 की औसत से 1452 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 99 रन का रहा है। किशन जिस मैच में 50 से ज्यादा रन बनाते हैं, उनमें से अधिकतर मैच उनकी टीम जीतती है।
मुंबई को इस सीजन के लिए एक बेहतरीन विकेटकीपर की जरूरत थी, जो रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सके। ईशान पहले भी ऐसा कर चुके हैं और वे मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। इसी वजह से मुंबई ने इतनी बड़ी कीमत पर किशन को खरीदा है।

2. दीपक चाहर (14 करोड़)
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये देकर दीपक चाहर को फिर से अपनी टीम में शामिल किया है। वे इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। चाहर पिछले कई सीजन से चेन्नई के लिए पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहे हैं। चाहर की खासियत यही है कि वे नई गेंद को बेहतरीन नियंत्रण के साथ स्विंग कराते हैं और अक्सर पावरप्ले में विकेट लेकर जाते हैं। उनके नाम एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2019 में कोलकाता के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया था। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और आंद्रे रसेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के खिलाफ लगातार पांच डॉट गेंद की थी।
आईपीएल में चाहर ने 63 मैचों में 59 विकेट लिए हैं और 7.8 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। वे बल्ले के साथ भी योगदान देने में सक्षम हैं और भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है। चेन्नई को ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी, जो शुरुआती ओवरों में उन्हें विकेट दिला सके और बल्ले के साथ भी योगदान दे सके। इसी वजह से चाहर को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये देकर खरीदा है।

3. श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़)
श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर को कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अय्यर पहली बार कोलकाता के लिए खेलेंगे। वे एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में अय्यर कप्तानी के भी अच्छे विकल्प हैं। इसी वजह से कोलकाता ने उन्हें इतनी ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। अय्यर को इस टीम की कप्तानी मिलना लगभग तय है।
87 आईपीएल मैचों में अय्यर ने 31.67 के औसत से 2375 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 123.96 का रहा है, लेकिन बड़ी पारी खेलने पर उनका स्ट्राइक रेट इससे कहीं ज्यादा हो जाता है। आईपीएल में अय्यर की सबसे बड़ी पारी 96 रन की थी।

4. लियम लिविंगस्टोन (11.50 करोड़)
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। लिविंगस्टोन विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ ही उपयोगी ऑफ स्पिन और लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वे पहली ही गेंद से बड़ा शॉट लगाने में सक्षम हैं। हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में वह शानदार फॉर्म में थे और टूर्नामेंट का सबसे बड़ा छक्का भी लगाया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 17 टी-20 मैच खेले हैं और 23.75 के औसत से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। इसी वजह से उन पर बड़ी बोली लगी है।
पंजाब को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत थी, जो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बना सके और गेंद के साथ भी अच्छा योगदान दे। लिविंगस्टोन इसमें माहिर हैं। भारत की स्पिन पिचों में और उपयोगी हो जाते हैं। इसी वजह से पंजाब ने उनके ऊपर करोड़ों खर्च किए हैं।