आईपीएल 2026 में कई युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। हालांकि, कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने या टीम में बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में बेहद निराशाजनक रहा। इस लिस्ट में तीन भारतीय भी शामिल हैं जिसमें से दो टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे।
आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं..
2 of 6
कैमरन ग्रीन
- फोटो : IANS
कैमरन ग्रीन: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। बल्लेबाजी में वह 14 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 322 रन ही बना सके और पूरे सीजन में उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक निकले। शुरुआती मुकाबलों में ग्रीन चोट से उबर रहे थे जिस कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और बाद में भी वह गेंद से कोई खास असर नहीं डाल सके।
ऋषभ पंत: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, उनका प्रदर्शन भी आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। पंत ने 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए। पंत पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी। इसका असर पंत पर भी पड़ा और उन्होंने लखनऊ का सफर समाप्त होते ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसे लखनऊ टीम प्रबंधन ने स्वीकार भी कर लिया था।
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के लिए 16.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आईपीएल 2026 से ठीक पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब बचाया था। हालांकि, सूर्यकुमार इस सीजन रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। सूर्यकुमार 13 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन ही बना सके। उन्होंने इस सीजन दो अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार का बल्ले से फेल होना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।
5 of 6
निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, पूरन इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 14 मुकाबलों में 127 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 234 रन बनाए। पूरन बहुत मुश्किल इस सीजन में महज एक ही अर्धशतक लगा सके।