फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: क्या 2025 होगा धोनी का आखिरी आईपीएल? खास 'कोड' के साथ चेन्नई पहुंचे माही, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Thu, 27 Feb 2025 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Feb 2025 08:52 AM IST
सार

धोनी आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीएसके अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
IPL 2025: Will 2025 be Dhoni last IPL? Mahi reached Chennai with Morse code on Tshirt, social media reacts
धोनी - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य पर एक क्रिप्टिक मैसेज के साथ इंटरनेट पर तहलका दिया है। आईपीएल 2025 से पहले वह अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे। हालांकि, उनके वहां पहुंचने से ज्यादा चर्चा उनकी टी-शर्ट की हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि टी-शर्ट पर कोड के रूप में एक क्रिप्टिक मैसेज था जो बताता है कि आईपीएल 2025 उनका आखिरी आईपीएल होगा। फैंस ने टी-शर्ट पर संदेश को डिकोड कर पर सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। फैंस का कहना है कि यह एक मोर्स कोड है जिसका अनुवाद 'एक आखिरी बार' (वन लास्ट टाइम) है।
IPL 2025: Will 2025 be Dhoni last IPL? Mahi reached Chennai with Morse code on Tshirt, social media reacts
धोनी और सैमसन - फोटो : PTI
धोनी हाल ही में जियो हॉटस्टार स्टूडियो में अभिनेता सनी देओल के साथ भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखते दिखे थे। उससे पहले वह संजू सैमसन के साथ एक कार्यक्रम का भी हिस्सा बने थे। इससे पहले धोनी ने कहा था कि फिट रहने और आईपीएल के दो महीने के लिए तैयार रहने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था, 'मैं साल में केवल कुछ महीने खेलता हूं, लेकिन मैं जिस तरह से खेलना शुरू करता हूं, उसका आनंद लेना चाहता हूं। निश्चित रूप से मुझे इसके लिए पिछले छह से आठ महीने से काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि आईपीएल सबसे कठिन टूर्नामेंटों में से एक है। कोई भी परवाह नहीं करता है कि आप कितने साल के हैं। अगर आप इस स्तर पर खेल रहे हैं तो स्तर समान होना चाहिए।'
IPL 2025: Will 2025 be Dhoni last IPL? Mahi reached Chennai with Morse code on Tshirt, social media reacts
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
धोनी ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके करियर की सबसे बड़ी प्रेरणा थी क्योंकि वह उस राज्य से आते हैं जिसे खेल के लिए नहीं जाना जाता। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा देश का प्रतिनिधित्व करना था। मेरे लिए देश हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है, क्योंकि मैं जहां से आया हूं, एक राज्य के रूप में क्रिकेट के लिए नहीं जाना जाता है। एक बार जब मुझे मौका मिला तो मैं योगदान देना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Will 2025 be Dhoni last IPL? Mahi reached Chennai with Morse code on Tshirt, social media reacts
एमएस धोनी - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, 'मैं एक विजेता टीम का हिस्सा बनना चाहता था जो हर एक मैच को जीतने की कोशिश कर रही थी, चाहे वह बड़े टूर्नामेंट हों या फिर कोई द्विपक्षीय सीरीज। हम एक टीम के रूप में सब जीतने की कोशिश कर रहे थे। मेरे लिए मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा भारत को जिताने में मेरा योगदान रहा। अब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन इस खेल के लिए प्यार अब भी बरकरार है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed