फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुणे में बस में दुष्कर्म: आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर, सवाल उठे तो दिए जांच के आदेश; जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 27 Feb 2025 08:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Feb 2025 08:15 AM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे व्यस्त बस जंक्शन में से एक के परिसर में बलात्कार की घटना से राज्य में आक्रोश फैल गया। घटना मंगलवार की सुबह हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरनाईक ने एमएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक विवेक भीमनवार को घटना की विभागीय जांच करने और सात दिनों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Pune Rape Case Accused Found to Be a History-Sheeter, Probe Ordered Latest Updates in Hindi
Pune Rape Case - फोटो : Amar Ujala
loader

महाराष्ट्र की पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। विपक्ष राज्य की देवेंद्र फडणवीस की सरकार से कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को निर्देश दिया कि वहां कार्यरत सभी 23 सुरक्षा गार्ड को बदल दिया जाना चाहिए। इस बीच पुणे पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे व्यस्त बस जंक्शन में से एक के परिसर में बलात्कार की घटना से राज्य में आक्रोश फैल गया। घटना मंगलवार की सुबह हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरनाईक ने एमएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक विवेक भीमनवार को घटना की विभागीय जांच करने और सात दिनों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि यदि लापरवाही का दोषी पाया गया तो बस अड्डा प्रभारी और डिपो मैनेजर को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

Pune Rape Case Accused Found to Be a History-Sheeter, Probe Ordered Latest Updates in Hindi
पुणे में वारदात - फोटो : amar Ujala

क्या है मामला?
दरअसल, पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध दत्तात्रेय रामदास गाडे (36) के खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले दर्ज हैं। स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है।

Pune Rape Case Accused Found to Be a History-Sheeter, Probe Ordered Latest Updates in Hindi
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बच्ची - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महिला ने सुनाई आपबीती
महिला के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गया और बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है। आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pune Rape Case Accused Found to Be a History-Sheeter, Probe Ordered Latest Updates in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पुलिस ने अब तक क्या-क्या किया और बताया?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाडे की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने बाद में पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना के समय बस अड्डा परिसर में कई लोग और कई बसें थीं। डीसीपी ने कहा कि महिला ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क नहीं किया, बल्कि फलटन जाने वाली बस में सवार हो गई और यात्रा के दौरान अपने दोस्त को फोन पर घटना के बारे में बताया। अपने दोस्त की सलाह पर वह थाने चली गई। अधिकारी ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है और उसने पुलिस को स्पष्ट बयान दिया है।

पुणे बस रेप केस पर पुणे डीसीपी जोन II स्मार्टाना पाटिल ने कहा, 'आरोपी को पकड़ने के लिए कुल 13 टीमें काम कर रही हैं। जांच जारी है। टीमों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य आस-पास के स्थानों पर भी भेजा गया है। हम उसके परिवार और उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं जिनसे आरोपी ने संपर्क किया था। आरोपी के भाई से कल और आज पूछताछ की गई, हम उसके परिवार से भी पूछताछ करेंगे। आरोपी को पकड़ने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। चूंकि आरोपी ने नकाब पहना हुआ था, इसलिए सीसीटीवी के जरिए उसका चेहरा पहचानना आसान नहीं था। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।'

विज्ञापन
Pune Rape Case Accused Found to Be a History-Sheeter, Probe Ordered Latest Updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
घटना पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अगले 2-3 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी घटना होने के बाद हम कैंडल मार्च निकालते हैं, पहले पन्ने पर आने वाली खबर धीरे-धीरे आखिरी पन्ने पर चली जाती है और फिर हम उसे भूल जाते हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाई जानी चाहिए और उन्हें हर समय जागरूक रहना चाहिए। राज्य महिला आयोग ने आदेश दिया है कि उसके खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed