आईपीएल 2025 में रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह लखनऊ की इस सीजन छठी हार रही। खराब प्रदर्शन से निराश लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को अभी भी आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। उनका मानना है कि बाकी तीन मैचों में उनकी टीम हालात बदल सकती है।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के अब 11 मैचों में दस अंक है और तालिका में वह सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट -0.47 है और सिर्फ बाकी तीन मैच जीतने से पंत की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकेगी। उसे बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। पंत ने मैच के बाद कहा, 'सपना अभी भी बरकरार है। अगर हम अगले तीन मैच जीत जाए तो हालात बदल सकते हैं।'
3 of 4
शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
पंत ने स्वीकार किया कि 236 रन का लक्ष्य बहुत अधिक था और उनकी फील्डिंग भी औसत रही। उन्होंने कहा, 'हमने बहुत रन दे दिए। निर्णायक समय पर कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ता है। हमने शुरूआत ही अच्छी नहीं की लेकिन यह होता है।' वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'सही समय पर सभी ने योगदान दिया जो अहम है।' उन्होंने 48 गेंद में 91 रन बनाने वाले प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, 'जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, वह शानदार था। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा।' उन्होंने कहा, 'हमें फील्डिंग में सुधार करना होगा। आगे के मैचों में इस पर ध्यान देना जरूरी है।'
4 of 4
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
मैच में क्या हुआ?
पंजाब किंग्स ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत लखनऊ को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की। पंजाब किंग्स सात जीत से 15 अंक लेकर तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है। प्रभसिमरन ने अपनी 48 गेंद की पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े। इसकी बदौलत पंजाब ने पांच विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी का शीर्ष क्रम विफल रहा। अर्शदीप (16 रन देकर तीन विकेट) की भूमिका अहम रही और उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट झटके। आयुष बदोनी (74 रन, 40 गेंद, पांच चौके, पांच छक्के) और अब्दुल समद (45 रन, 24 गेंद, दो चौके, चार छक्के) ने छठे विकेट के लिए 81 रन की भागीदारी निभाकर टीम को उबारने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन ही बना सकी।