आईपीएल 2025 में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकाबले में फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब कप्तान श्रेयस अय्यर से पहले जोश इंग्लिस बल्लेबाजी के लिए आए। आमतौर पर श्रेयस को ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखा गया है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ इंग्लिस तीसरे और श्रेयस चौथे नंबर पर आए। अब पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग ने इस राज पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज मयंक यादव का सामना करने के लिए जोश इंग्लिस को पहले भेजने का फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर का था।
2 of 5
इंग्लिस
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
पंजाब का यह पैंतरा काम आया और लखनऊ के खिलाफ इंग्लिस ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद में 30 रन बनाए। पंजाब ने यह मैच 37 रन से जीता। पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, 'इंग्लिश को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला कप्तान का था। यहां की पिच और विरोधी टीम के आक्रमण को देखते हुए उनका मानना था कि अगर विकेट जल्दी गिर जाता है तो फिर इंग्लिस को भेजना सही होगा।'
3 of 5
पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
उन्होंने कहा, 'हम यह मानकर चल रहे थे कि मयंक शुरू में गेंदबाजी करेगा। अगर आप उसकी गेंदबाजी पर गौर करो तो वह बहुत अधिक शॉर्ट पिच गेंदबाजी करता है और इंग्लिश इस तरह की गेंदों को खेलने में माहिर है जैसा कि हमने इस मैच में भी देखा। उनके पुल शॉट अद्भुत थे।' पोंटिंग ने कहा, 'इंग्लिस को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला लखनऊ के लिए भी हैरानी भरा था और इसका हमें फायदा मिला। हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है और इससे हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है।'
4 of 5
श्रेयस
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
लखनऊ के बल्लेबाज और 40 गेंद पर 74 रन बनाने वाले आयुष बदोनी ने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स से हार में पावरप्ले में तीन विकेट खोना महंगा साबित हुआ। लखनऊ ने 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने चोटी के तीन बल्लेबाज मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के विकेट जल्दी को दिए थे।
5 of 5
प्रभसिमरन और श्रेयस
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
बदोनी ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हम 10-15 रन और रोक सकते थे, लेकिन लक्ष्य अभी भी हासिल किया जा सकता था। विकेट बहुत अच्छा था। पावर प्ले में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अगर हमने बेहतर शुरुआत की होती तो नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था।'