फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Team Analysis: नीलामी के बाद कौन-कितना मजबूत? 20 ग्राफिक्स में सभी 10 टीमों की प्लेइंग-11 और फुल स्क्वॉड

Tue, 26 Nov 2024 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

दो दिन तक चली मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से 182 खिलाड़ी बिके, जबकि 395 खिलाड़ियों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 182 में से 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। वहीं, 10 टीमों ने मिलाकर कुल आठ राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल किए। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलाकर इस नीलामी में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन
IPL 2025 Team Analysis, Strength weakness of  All Teams, Playing-11 and full squad of all 10 teams in graphics
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं। भारतीय विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम में गए।

 
IPL 2025 Team Analysis, Strength weakness of  All Teams, Playing-11 and full squad of all 10 teams in graphics
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI
कुल 182 खिलाड़ियों पर लगी बोली
दो दिन तक चली मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से 182 खिलाड़ी बिके, जबकि 395 खिलाड़ियों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 182 में से 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। वहीं, 10 टीमों ने मिलाकर कुल आठ राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल किए। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलाकर इस नीलामी में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए। पहले दिन जहां बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स का दबदबा दिखा, वहीं दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। 
IPL 2025 Team Analysis, Strength weakness of  All Teams, Playing-11 and full squad of all 10 teams in graphics
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI
वैभव ने चौंकाया, 25+ करोड़ का आंकड़ा पार हुआ
इस बार नीलामी में 13 साल वैभव सूर्यवंशी भी उतरे थे जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस नीलामी में पहली बार 25+ करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। पिछले साल मिनी नीलामी में कमिंस और स्टार्क, दो खिलाड़ियों ने पहली बार 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं इस साल पंत और श्रेयस ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Team Analysis, Strength weakness of  All Teams, Playing-11 and full squad of all 10 teams in graphics
दूसरे दिन मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी - फोटो : IPL
इन्हें नहीं मिला कोई खरीदार
दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिले जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जेम्स एंडरसन, पृथ्वी शॉ और केन विलियम्सन शामिल हैं। शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में आरसीबी ने पडिक्कल और केकेआर ने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में आखिर में खरीदा।  

आइए देखते हैं कि नीलामी के बाद कौन सी टीम सबसे मजबूत है और किसका दांव हल्का पड़ता दिख रहा है...
विज्ञापन
IPL 2025 Team Analysis, Strength weakness of  All Teams, Playing-11 and full squad of all 10 teams in graphics
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस
खिलाड़ियों की संख्या: 23/25 (8 विदेशी)

मुंबई इंडियंस का भारतीय खिलाड़ियों का दल मजबूत है, लेकिन उन्होंने कई अपरिपक्व विदेशी खिलाड़ी चुने। ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर के अलावा अन्य छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो या तो चोट से ग्रसित रहे हैं या फिर वे आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और तेज गेंदबाज रीस टॉपले, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स और अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजानफर लीग में काफी अनुभवहीन हैं, जबकि न्यूजीलैंड के बेवन-जॉन जैकब्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन पहली बार आईपीएल खेलेंगे।



चेन्नई सुपर किंग्स
खिलाड़ियों की संख्या 25/25 (7 विदेशी)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed