फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 24.75 से 11.75 करोड़, एक सीजन में 13 करोड़ रुपये घटा मिचेल स्टार्क का वैल्यू, KKR को दिलाई थी ट्रॉफी

Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
सार

स्टार्क मेगा नीलामी में दिल्ली द्वारा खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने पिछले साल 2015 के बाद से नौ लंबे वर्षों के बाद आईपीएल में वापसी की थी और सीजन में 14 मैचों में 26.11 के औसत और 10.61 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction: Rs 24.75 Crore to Rs 11.75 Crore: Mitchell Starc price value drops in IPL 2025
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार 24 नवंबर को आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान 11.75 करोड़ों रुपये की बोली लगी। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने खरीदा। स्टार्क ने आईपीएल 2024 की नीलामी में इतिहास रच दिया था, क्योंकि वह आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लीग स्टेज में खराब प्रदर्शन के बाद स्टार्क ने नॉकआउट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को ट्रॉफी दिलाई थी। हालांकि, इसके बावजूद उनके वैल्यू में 13 करोड़ रुपये की गिरावट आई। स्टार्क दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और मुंबई इंडियंस (MI) ने स्टार स्पीडस्टर के लिए बोली शुरू की। केकेआर भी इक्वेशन में आया और यह बोली 6.25 करोड़ तक चली।
IPL 2025 Mega Auction: Rs 24.75 Crore to Rs 11.75 Crore: Mitchell Starc price value drops in IPL 2025
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स बोली में आई और ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टर के दांव को और बढ़ा दिया और कोलकाता के साथ एक और टक्कर शुरू किया। स्टार्क की कीमत 10.25 करोड़ रुपये हो गई थी, जिस समय केकेआर पीछे हट गया था। हालांकि, इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बोली में आया और बोली को 11.50 करोड़ तक बढ़ा दिया। दिल्ली ने अंततः अंतिम बोली लगाई और स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीद लिया।
IPL 2025 Mega Auction: Rs 24.75 Crore to Rs 11.75 Crore: Mitchell Starc price value drops in IPL 2025
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
स्टार्क मेगा नीलामी में दिल्ली द्वारा खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने पिछले साल 2015 के बाद से नौ लंबे वर्षों के बाद आईपीएल में वापसी की थी और सीजन में 14 मैचों में 26.11 के औसत और 10.61 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए थे। स्टार्क ने नॉकआउट चरणों में केकेआर के लिए असाधारण प्रदर्शन किया था और वह क्वालीफायर-1 और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच थे। स्टार्क ने क्वालीफायर-1 में चार ओवरों में 34/3 विकेट लिए थे। इसमें ट्रेविस हेड का विकेट शामिल था। उन्होंने फाइनल में तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए जिसमें अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट शामिल था और केकेआर को अपनी तीसरी आईपीएल जीत के लिए गाइड किया। यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार आगामी सत्र में दिल्ली के लिए उसी जादू को दोहराने की कोशिश करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed