फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: तीन दिन ही टिकीं पडिक्कल की खुशियां...टीम इंडिया में शामिल हुए, लेकिन नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा

Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
सार

पडिक्कल के लिए यह सही साबित नहीं हुआ और किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। हालांकि, पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना चुके हैं और ऐसे में आखिर में एक्सलरेटेड ऑक्शन में उन पर बोली लग सकती है। 

विज्ञापन
IPL 2025: Devdutt Padikkal happiness lasted only for 3 days...Joined Team India, but no one bought in auction
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को उस समय निराशा हुई जब उन्हें आईपीएल मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। पडिक्कल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। पडिक्कल को तब खुशी मिली थी, जब उन्हें शुभमन गिल के चोटिल होने पर रोका गया था। भारतीय टीम में वह शामिल हुए और दोनों पारियों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर सके। पहली पारी में वह खाता नहीं खोल सके, जबकि दूसरी पारी में 25 रन बनाए थे। पडिक्कल के लिए यह सही साबित नहीं हुआ और किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। हालांकि, पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना चुके हैं और ऐसे में आखिर में एक्सलरेटेड ऑक्शन में उन पर बोली लग सकती है। 
Trending Videos
IPL 2025: Devdutt Padikkal happiness lasted only for 3 days...Joined Team India, but no one bought in auction
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
देवदत्त पडिक्कल इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे। देवदत्त पडिक्कल का जन्म सात जुलाई 2000 को हुआ था और वह फिलहाल 24 वर्ष के हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। पडिक्कल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 64 मैच खेले हैं और 25.15 की औसत के साथ 1,559 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 101* रन है। पडिक्कल ने अपने आईपीएल करियर में 169 चौके और 42 छक्के लगाए हैं। आईपीएल नीलामी 2024 में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 7.75 करोड़ रुपये में देवदत्त पडिक्कल की सेवाएं हासिल कीं थीं। मई 2024 को उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था और खाता नहीं खोल सके थे।
IPL 2025: Devdutt Padikkal happiness lasted only for 3 days...Joined Team India, but no one bought in auction
पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
वह 2023 में राजस्थान रॉयल्स के साथ थे और उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में थे। हालांकि, उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2020 और 2021 में आया जब उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए। वह नीलामी 2025 में अनसोल्ड रहने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसी नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय सितारों को क्रमशः 27 करोड़ रुपये और 26.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा गया। डेविड वॉर्नर भी नहीं बिके। दिल्ली ने निर्धारित आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले वॉर्नर को रिलीज कर दिया था। वॉर्नर 2009 से इस कैश-रिच लीग का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में दो आईपीएल टीमों के लिए खेला है। इनमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed