फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: दूसरे दिन कई दिग्गज खिलाड़ी नहीं बिके, विलियम्सन-शॉ से लेकर शार्दुल-रहाणे तक को नहीं मिला कोई खरीदार

Mon, 25 Nov 2024 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

बिना बिके खिलाड़ियों को दिन के अंत में एक्सलरेटेड ऑक्शन के दौरान खरीदार मिल सकते हैं यदि उनके नाम किसी फ्रेंचाइजी द्वारा दिए जाते हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Many veteran players unsold on 2nd day, Williamson, Shaw, Shardul, Rahane remains unsold
आईपीएल 2025 के लिए नीलामी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए नीलामी का दूसरा दिन जारी है। तेजतर्रार भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को आईपीएल की बड़ी नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं, स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने सोमवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2025 Auction: Many veteran players unsold on 2nd day, Williamson, Shaw, Shardul, Rahane remains unsold
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन और ग्लेन फिलिप्स भी नहीं बिके। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डुप्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए भी किसी फ्रेंचाइजी से बोली नहीं लगाई।
IPL 2025 Auction: Many veteran players unsold on 2nd day, Williamson, Shaw, Shardul, Rahane remains unsold
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
बिना बिके खिलाड़ियों को दिन के अंत में एक्सलरेटेड ऑक्शन के दौरान खरीदार मिल सकते हैं यदि उनके नाम किसी फ्रेंचाइजी द्वारा दिए जाते हैं। शुरुआती तीन सेट में से 19 खिलाड़ियों में से 10 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे। विलियम्सन और रहाणे के अलावा न्यूजीलैंड ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल, वेस्टइंडीज के शाई होप, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत पर कोई बोली नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Many veteran players unsold on 2nd day, Williamson, Shaw, Shardul, Rahane remains unsold
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL
वहीं, अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बैटर डोनोवन फरेरा को भी कोई खरीदार नहीं मिला। भारतीय गेंदबाजों पर जमकर पैसे बरसे। इनमें भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये, मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड के जरिये आठ करोड़ रुपये, दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में और आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजानफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed