फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025 Auction: करोड़पति बनते ही विवादों में वैभव सूर्यवंशी, उम्र पर उठे सवाल, पिता बोले- किसी से नहीं डरते

Tue, 26 Nov 2024 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Nov 2024 08:54 AM IST
सार

आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके।

विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
वैभव सूर्यवंशी की उम्र उस दौरान 10 वर्ष थी, पिता संजीव ने उस दौरान ही ठान लिया था कि उन्हें अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना है। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेच दी, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि तीन वर्ष के अंदर ही उनका बेटा उनके सपने को पूरा कर देगा। आईपीएल की बोली में 13 वर्ष के वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ लिया। आईपीएल के इतिहास में वैभव किसी भी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेट बन गए। हालांकि, इस युवा क्रिकेटर के करोड़पति बनते ही विवाद शुरू हो गया। उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, वैभव के पिता ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है और कहा है कि वह किसी से नहीं डरते और जो भी जानकारी दी गई है, वह सही है।
IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud
अपने बचपन के कोच बृजेश झा के साथ वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
समस्तीपुर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर गांव में खेती योग्य जमीन को बेचने वाले संजीव के पास बेटे को राजस्थान की ओर से लिए जाने के बाद कोई शब्द नहीं हैं। वह कहते हैं कि वैभव अब उनका बेटा नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है। संजीव के मुताबिक उनके बेटे ने आठ वर्ष की उम्र में ही कठिन मेहनत की और जिले के अंडर-16 ट्रायल में सफलता हासिल की। वह बेटे को कोचिंग के लिए समस्तीपुर ले गए, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी जमीन बेच दी।
IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
संजीव बताते हैं कि हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं। वैभव की उम्र संबंधी विवादों पर संजीव कहते हैं कि जब वह साढ़े आठ साल का था तो बीसीसीआई की ओर से उसकी हड्डियों का टेस्ट हुआ था। वह कहते हैं कि उन्हें इस बारे में किसी का डर नहीं है। हम आगे भी किसी टेस्ट तक जा सकते हैं। वैभव की उम्र को 15 साल का बताया जाता है। संजीव के मुताबिक राजस्थान ने वैभव को नागपुर में ट्रायल के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। अब उन्हें टीम भी मिल गई है। वैभव के लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी। 
विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Father had sold land to make Vaibhav Suryavanshi cricketer, now son made him proud
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके
वैभव घरेलू सर्किट में काफी धमाल मचा चुके हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाजी ने बहुत कम उम्र में ही अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने के बाद, सूर्यवंशी ने सितंबर भारत U19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U19 यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान एक शानदार शतक के साथ सभी का ध्यान आकर्षित किया था। सूर्यवंशी आगामी अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें बिहार के लाल ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ा था। अब वह इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली से महज सिर्फ एक स्थान पीछे हैं। उन्होंने 2005 में अंडर-19 में 56 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी के साथ वैभव ने अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना लिया है। युवा खिलाड़ी ने अपनी दमदार पारी के दौरान 14 चौके और चार शतक लगाए। वह मात्र 62 गेंदों पर 104 रन बनाकर रन आउट हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed