फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप में खेलते देखना चाहते हैं युवराज सिंह, रोहित-विराट के भविष्य पर कही यह बात

Fri, 26 Apr 2024 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

युवराज ने कहा कि उन्हें भारत के मध्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजों को खेलते देखना है। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजों का होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
IPL 2024: Yuvraj Singh wants Shivam Dube to play in T20 World Cup 2024, said this on future of Rohit-Virat
युवराज सिंह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI/PTI
भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय मैचों पर हमेशा नजर रखते हैं। शुक्रवार को आईसीसी द्वारा आगामी टी20 विश्व कप के लिए युवी को एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने आईसीसी के साथ मीटिंग कर इस साल के आयोजन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि भारत को दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए क्या करने की जरूरत है। उन्होंने शिवम दुबे को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल करने की बात कही है। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी चर्चा की।
IPL 2024: Yuvraj Singh wants Shivam Dube to play in T20 World Cup 2024, said this on future of Rohit-Virat
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
'शिवम दुबे को खेलते देखना चाहता हूं'
युवराज ने कहा कि उन्हें भारत के मध्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजों को खेलते देखना है। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजों का होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद है। युवी ने कहा कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं को चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे को टीम में शामिल करना चाहिए और वह उन्हें प्लेइंग-11 में भी खेलते देखना चाहते हैं। 

युवी ने कहा, 'मैं शिवम दुबे को टीम में देखना चाहूंगा। वह भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख किसी भी वक्त बदल सकते हैं। कई अन्य खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मैं शिवम दुबे को टीम में देखना चाहूंगा।
IPL 2024: Yuvraj Singh wants Shivam Dube to play in T20 World Cup 2024, said this on future of Rohit-Virat
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
रोहित और विराट पर युवराज का बयान
युवराज को पता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल टी20 विश्व कप में भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेना चाहिए। युवराज ने सुझाव दिया कि रोहित और कोहली को टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में न खेलने पर विचार करना चाहिए और अन्य प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

युवराज ने कहा, 'जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है लोग आपकी उम्र के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं और आपके फॉर्म को भूल जाते हैं। रोहित और विराट भारत के लिए शानदार रहे हैं और जब चाहें तब संन्यास लेने के हकदार हैं। मैं टी20 प्रारूप में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहूंगा क्योंकि इससे रोहित और विराट पर से 50 ओवर (वनडे) और टेस्ट मैच खेलने  (अनुभवी खिलाड़ियों) का भार कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Yuvraj Singh wants Shivam Dube to play in T20 World Cup 2024, said this on future of Rohit-Virat
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
जून में खेला जाना है टी20 विश्व कप
उन्होंने कहा, 'इस (टी20) विश्व कप के बाद मैं चाहूंगा कि कई युवा खिलाड़ी टीम में आएं और अगले विश्व कप के लिए टी20 टीम में जगह बनाएं।' टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। यह अक्तूबर 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। इस मैच के लिए स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed