फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moon: अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है चंद्रमा से संबंध

Fri, 26 Apr 2024 04:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Mystery of Moon: Moon's Missing Piece Found: Asteroid Kamo'oalewa History Reveals Lunar Crater
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock

Mystery of Moon: चांद पर रहस्यमयी गड्ढों (क्रेटर) को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। अब वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक क्रेटर के निर्माण को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इसके निर्माण में एक अनोखे क्षुद्रग्रह का हाथ है। यह क्षुद्रग्रह वर्तमान समय में सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। हालांकि, यह कभी भी चंद्रमा से टकराया नहीं है। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में माना है कि चंद्रमा पर बने इस क्रेटर के निर्माण के लिए एक चट्टान जिम्मेदार है। बीते कई सालों से यह रहस्य बनी हुई थी। 



वैज्ञानिक पहले मान रहे थे कि यह क्षुद्रग्रह सौरमंडल के बाहर से आया होगा। अब उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर उस क्रेटर का निर्माण इसी क्षुद्रग्रह की वजह से हुआ था। वर्ष 2016 में वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी चट्टान की खोज की थी, जिसका व्यास 130 से 328 फीट के बीच था। वैज्ञानिकों ने इस क्षुद्रग्रह का नाम कामो' ओलेवा रखा था। 
 

Mystery of Moon: Moon's Missing Piece Found: Asteroid Kamo'oalewa History Reveals Lunar Crater
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock

सिंघुआ विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री यिफेई जिओ के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने एक संकेत दिया है। इसके मुताबिक, चंद्रमा की एक भूवैज्ञानिक हिस्से से यह चट्टान टूटी थी। इसे जियोर्डानो ब्रूनो क्रेटर के रूप में जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इस क्रेटर का नाम 16वीं सदी के इतालवी ब्रह्मांड संबंधी सिद्धांतकार के नाम पर रखा था। 
 

Mystery of Moon: Moon's Missing Piece Found: Asteroid Kamo'oalewa History Reveals Lunar Crater
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock

नेचर एस्ट्रोनॉमी जर्नल में एक शोध प्रकाशित किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने लिखा है कि उन्होंने टकराव से प्रेरित चंद्र टुकड़ों के धरती के सह-कक्षीय अंतरिक्ष में स्थानांतरित होने की प्रक्रियाओं की खोज की है। कुछ लाख साल पहले जिओर्डानो ब्रूनो क्रेटर का निर्माण हुआ था। इससे कामो ओलेवा के संभावित रूप से बनने की बहुत संभावना है। 

Zombie: इंसानों में फैल रही जॉम्बी डियर बीमारी? अमेरिका में दिमाग खाने वाले वायरस से दो की मौत, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Moon: Moon's Missing Piece Found: Asteroid Kamo'oalewa History Reveals Lunar Crater
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock

शोधकर्ताओं ने बताया कि अंतरिक्ष में एक खास क्षुद्रग्रह को सीधे चंद्रमा पर उसके स्रोत क्रेटर से जोड़ेगा। इसके साथ ही चंद्र सामग्री से बने ज्यादा छोटे क्षुद्रग्रहों के निर्माण का सुझाव देगा, जो अभी भी धरती के निकट अंतरिक्ष में खोजे जाने हैं। सालों से खगोलविद अंतरिक्ष चट्टान से आकर्षित होते रहे हैं, क्योंकि यह धरती जैसी कक्षा में सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। इसके साथ ही लाखों सालों तक वहां स्थिर रहने की संभावना है। 

Sentinel Island: दुनिया से क्यों डरती है भारत के सेंटिनल द्वीप की रहस्यमयी जनजाति? जानिए आखिर क्या है रहस्य

विज्ञापन
Mystery of Moon: Moon's Missing Piece Found: Asteroid Kamo'oalewa History Reveals Lunar Crater
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह चट्टानी टुकड़ा कभी चंद्रमा का हिस्सा रहा होगा। स्पेक्ट्रम विश्लेषण के मुताबिक, यह चट्टान चंद्रमा की संरचना से भी पूरी तरह मिलती है। कम्प्यूटर मॉडल से शोधकर्ताओं ने पता किया एक टकराव से कामो' ओलेवा चंद्रमा से अलग हुआ होगा और उससे 12 मील का क्रेटर बना होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रमा का जियोर्डानो क्रेटर इस गणना में सही पाया गया है। यह क्रेटर और चट्टान एक करोड़ साल पहले अगल हुए होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed