फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardik Pandya: क्या अब पांच महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे हार्दिक पांड्या? MI के नए कप्तान को लेकर आई बड़ी खबर

Sat, 23 Dec 2023 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

हार्दिक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। हार्दिक को यह चोट विश्व कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान लगी थी। तब ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि वह दो मैच बाद वापसी कर लेंगे। हालांकि, अक्तूबर के बाद से वह मैदान पर नहीं उतर पाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Will Hardik Pandya stay away from cricket for five months now? Big news about MI's new captain T20
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या को विश्व कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी। उसके बाद से वह अब तक इस चोट से उबर नहीं सके हैं। हार्दिक की चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें रिकवर होने में काफी समय लग रहा है। वह इस चोट की वजह से दो व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर हो गए। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। इतना ही नहीं उनके आईपीएल 2024 में भी खेलने पर संशय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक मार्च-अप्रैल और मई में प्रस्तावित दुनिया की सबसे बड़ी लीग से भी बाहर हो सकते हैं। हार्दिक को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और कप्तान नियुक्त किया था। 
IPL 2024: Will Hardik Pandya stay away from cricket for five months now? Big news about MI's new captain T20
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। हार्दिक को यह चोट विश्व कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान लगी थी। तब ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि वह दो मैच बाद वापसी कर लेंगे। हालांकि, दो मैच बाद पता चला कि वह पूरे विश्व कप से बाहर हो गए थे। फिर हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। न ही दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए। अब अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने के साथ ही उनके जल्द ठीक होने पर संशय बरकरार है। अफगानिस्तान के बाद भारतीय टीम को आईपीएल होने तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में आईपीएल से भी बाहर होने पर वह पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
IPL 2024: Will Hardik Pandya stay away from cricket for five months now? Big news about MI's new captain T20
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
सबसे बड़ी समस्या यह है कि आईपीएल के तुरंत बाद टी20 विश्व कप होना है। आईपीएल को ही टीम चयन का आधार माना जा रहा है। उसमें न खेलते हुए फिर सीधे विश्व कप में वापसी करना भी टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकता है। हार्दिक पिछले एक साल से टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वह आगामी टी20 विश्व कप में भी कप्तानी करते दिखेंगे। मुंबई के कप्तान नियुक्त होने के बाद से इस बात की पूरी संभावना थी। हालांकि, अब इस बात पर भी संदेह पैदा हो गया है कि आगामी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Will Hardik Pandya stay away from cricket for five months now? Big news about MI's new captain T20
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव पिछले दो टी20 सीरीज से टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, सूर्या भी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में किसी नए कप्तान की नियुक्ति हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रवींद्र जडेजा टी20 सीरीज में उपकप्तान थे। ऐसे में उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 11 से 17 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जून में टी20 विश्व कप से पहले भारत की यह आखिरी टी20 सीरीज होगी।
विज्ञापन
IPL 2024: Will Hardik Pandya stay away from cricket for five months now? Big news about MI's new captain T20
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
अगर हार्दिक आईपीएल से भी बाहर होते हैं तो यह मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, अभी आईपीएल में कम से कम तीन महीने का वक्त बचा है और इतना समय हार्दिक को फिट होने के लिए काफी हो सकता है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि वह वापसी कर पाते हैं या नहीं। हार्दिक अगर आईपीएल से बाहर होते हैं तो फिर से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती है, लेकिन वह इसे स्वीकार करते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह को भी कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्या और बुमराह ने हार्दिक की वापसी पर बिना किसी का नाम लिए दुख जताया था। मुंबई के किसी खिलाड़ी ने उनको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed