फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs RR: 'हम हार के हकदार नहीं थे...', शाहरुख खान ने राजस्थान से हार के बाद इस तरह बढ़ाया अपनी टीम का हौसला

Wed, 17 Apr 2024 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

केकेआर टीम के सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, कोचिंग टीम और टीम के मेंटर गौतम गंभीर को संबोधित करते हुए शाहरुख ने कहा कि टीम हार के बिल्कुल लायक नहीं थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर वाले की योजना का हिस्सा है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'We did not deserve to lose', How Shahrukh Khan boosted KKR players morale after loss to Rajasthan
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। उसके 12 अंक हो गए हैं। वहीं, कोलकाता की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हमेशा की तरह ईडन गार्डेन्स में केकेआर को सपोर्ट करने के लिए टीम के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे थे। कोलकाता की पारी के दौरान शाहरुख काफी खुश नजर आए थे। हालांकि, जल्दी ही उनकी खुशी निराशा में बदल गई। जोस बटलर ने शतक लगाकर केकेआर की पकड़ से मैच छीन लिया। मैच के बाद शाहरुख केकेआर के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने टीम का हौसला भी बढ़ाया।
IPL 2024: 'We did not deserve to lose', How Shahrukh Khan boosted KKR players morale after loss to Rajasthan
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर टीम के सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, कोचिंग टीम और टीम के मेंटर गौतम गंभीर को संबोधित करते हुए शाहरुख ने कहा कि टीम हार के बिल्कुल लायक नहीं थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर वाले की योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बुरा नहीं मानना चाहिए और अगले मैच के लिए तैयार रहना चाहिए। केकेआर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में, शाहरुख ने कहा, 'हमारे जीवन में ऐसे दिन आते हैं, खासकर खेल में, जब हम हारने के लायक नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी हार जाते हैं।'
IPL 2024: 'We did not deserve to lose', How Shahrukh Khan boosted KKR players morale after loss to Rajasthan
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
SRK ने कहा- ऐसे भी दिन होते हैं जब हम जीत के हकदार नहीं होते, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो चीजें बदल देती हैं। मुझे लगता है कि आज हम हारने के हकदार नहीं थे। आप सभी ने बहुत अच्छा खेला। हमें खुद पर बहुत, बहुत गर्व होना चाहिए। कृपया उदास या निराश महसूस न करें। जब भी हम चेंजिंग रूम में आते हैं, तब जितना खुश महसूस करते हैं, उसी तरह से अभी भी हमें खुश रहना चाहिए। हम शीर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: 'We did not deserve to lose', How Shahrukh Khan boosted KKR players morale after loss to Rajasthan
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख ने कहा- सबसे अहम चीज हमारी ऊर्जा है। मुझे लगता है कि हम मैदान पर पूरी ऊर्जा के साथ खेलते हैं। हम पूरा दम लगा देते हैं और सभी खिलाड़ी एकदूसरे से अच्छे से बंध भी रहे हैं। इसलिए कृपया ऐसा करना जारी रखें। आप सभी को शुभकामनाएं। ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से हम सभी खेले, वह देखना काफी शानदार था। मुझे लगता है कि आप सभी, मैं व्यक्तिगत नाम नहीं लूंगा, बहुत शानदार खेला। जीजी (गौतम गंभीर) आप भी निराश मत हों। हम सब वापसी करेंगे। इस मैच के लिए ऊपर वाले की यही योजना थी।
विज्ञापन
IPL 2024: 'We did not deserve to lose', How Shahrukh Khan boosted KKR players morale after loss to Rajasthan
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख ने कहा- जैसा कि रिंकू कहते हैं, हमें इसे स्वीकार करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। हम बेहतर योजनाओं के साथ वापसी करेंगे। आप सभी को धन्यवाद, ऊपर वाला आप सभी का भला करे। नीचे वीडियो देखें:
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed