आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। पहला मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास होने वाला है। वह इस मुकाबले में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कुछ ही देर में हो जाएगा। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस और खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पहले मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान की नजर नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर होगी। वह सिर्फ छह रन बनाकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास रचने से सिर्फ छह रन दूर विराट
धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अब तक 11,994 रन बनाए हैं। छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 12 हजार रन पूरे हो जाएंगे। आज के मैच में किंग कोहली की नजर नया रिकॉर्ड कायम करने पर होगी। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसी के साथ 35 वर्षीय बल्लेबाज क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टी20 क्रिकेट में अब तक सर्वाधिक रन वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बनाए हैं। उन्होंने 14,562 रन बनाए। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम शामिल है जिन्होंने 13,360 रन बनाए। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (12,900 रन), एलेक्स हेल्स (12,319 रन) और डेविड वॉर्नर (12,065 रन) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने वाले छठे बल्लेबाज होंगे।
4 of 4
कोविड वॉरियर्स जर्सी के साथ विराट
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली
आईपीएल 2024 में विराट कोहली दमदार प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। हाल ही में वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए 237 मुकाबलों में 7263 रन बनाए। पिछले सीजन में किंग कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 63 रन बनाए थे। उम्मीद है कि इस सीजन में वह अपनी टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होंगे। हाल ही में आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया था।