फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: टी20 विश्व कप से पहले बुमराह को मिलेगा आराम? मुंबई के बल्लेबाजी कोच का आया बयान

Tue, 07 May 2024 01:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 May 2024 01:54 PM IST
सार

मुंबई का सफर इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। ऐसे में यह मांग उठ रही है कि विश्व कप से पहले बुमराह को थोड़ा आराम देना चाहिए क्योंकि वह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 : Mumbai Indian batting coach Kieron Pollard hints no rest for Jasprit bumrah ahead of T20 World cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। मुंबई का सफर इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। ऐसे में यह मांग उठ रही है कि विश्व कप से पहले बुमराह को थोड़ा आराम देना चाहिए क्योंकि वह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टीम का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं है।
IPL 2024 : Mumbai Indian batting coach Kieron Pollard hints no rest for Jasprit bumrah ahead of T20 World cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
बुमराह को आराम देने पर नहीं हुई बात 
मुंबई ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव (नाबाद 102) ने आईपीएल में दूसरा शतक जड़ा। मुंबई की यह 12 मैचों में चौथी ही जीत थी। टी20 विश्व कप को देखते हुए बुमराह को आराम देने के सवाल पर पोलार्ड ने कहा, हमने इस पर कोई बात नहीं की है। मुझे नहीं लगता कि यह मेरा काम है लेकिन देखते हैं कि क्या होता है। हम सभी यहां पूरा आईपीएल खेलने के लिए हैं। हमारा लक्ष्य आईपीएल पूरा करना है। उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है।
IPL 2024 : Mumbai Indian batting coach Kieron Pollard hints no rest for Jasprit bumrah ahead of T20 World cup
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL
'सूर्यकुमार पर नियंत्रण रखना कठिन काम है'
पोलार्ड ने कहा कि बल्लेबाजी कोच होने के नाते सबसे कठिन काम सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज से आक्रामक खेल पर नियंत्रण कराना है। उन्होंने कहा, वह स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाज है। सूर्यकुमार हर गेंद को पीटन चाहता है। ऐसे में बल्लेबाजी कोच के लिए सबसे कठिन काम उसकी स्वाभाविक शैली को बदलना है। लेकिन बहुत ज्यादा नियंत्रण की भी जरूरत नहीं है क्योंकि आजकल क्रिकेट में इतने रन बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 : Mumbai Indian batting coach Kieron Pollard hints no rest for Jasprit bumrah ahead of T20 World cup
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
मुंबई का अब लखनऊ से सामना
मुंबई इंडियंस का सामना अब होम ग्राउंड पर 17 मई को लखनऊ सुपरजाएंट्स से होगा। मुंबई की टीम का सफर इस आईपीएल में ग्रुप चरण में ही समाप्त हो सकता है, ऐसे में अगर टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देता है तो वह अमेरिका रवाना होने से पहले थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed