फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: MS Dhoni's latest Facebook post increased the heartbeat of fans, know what wrote

IPL 2024: 'नए सीजन और नए रोल..' धोनी की लेटेस्ट फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, जानिए क्या लिखा

Mon, 04 Mar 2024 07:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

धोनी ने अपनी लेटेस्ट फेसबुक पोस्ट में लिखा, "नए सीजन और नई 'भूमिका' का इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!" इन दिनों स्टार क्रिकेटर अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni's latest Facebook post increased the heartbeat of fans, know what wrote
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2024 के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टू्र्नामेंट के 17वें संस्करण की शुरुआत होगी, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इस टूर्नामेंट से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के आगामी सीजन में पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान ने नए सीजन में नया रोल अदा करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने क्या लिखा?
धोनी ने अपनी लेटेस्ट फेसबुक पोस्ट में लिखा, "नए सीजन और नई 'भूमिका' का इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!" इन दिनों स्टार क्रिकेटर अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शिरकत कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। 


आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां खिताब जिताया था। फाइनल मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को मात देकर टाइटल अपने नाम किया था। फैंस एक बार फिर धोनी को पुराने अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। 

कैप्टन धोनी का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड 
अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी ने 300 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की और उसमें उनकी जीत का प्रतिशत 50 फीसद से ऊपर रहा। वनडे, टी-20 और टेस्ट मिलाकर धोनी ने 332 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली। इसमें से 178 मैचों में जीत मिली, जबकि 120 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed