फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024 : कोहली के प्रदर्शन से प्रभावित हुआ यह पूर्व भारतीय कोच, टी20 विश्व कप को लेकर दी हिदायत

Fri, 10 May 2024 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 May 2024 05:10 PM IST
सार

कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.74 का रहा।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian coach Anil Kumble praises RCB batter Virat Kohli batting ahead of T20 World cup
विराट कोहली - फोटो : IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.74 का रहा। कोहली के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले भी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने पूर्व कप्तान की जमकर सराहना की। 
IPL 2024 : Former Indian coach Anil Kumble praises RCB batter Virat Kohli batting ahead of T20 World cup
विराट कोहली - फोटो : IPL
आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। 
IPL 2024 : Former Indian coach Anil Kumble praises RCB batter Virat Kohli batting ahead of T20 World cup
विराट कोहली - फोटो : IPL
'टी20 विश्व कप तक बरकरार रहनी चाहिए फॉर्म'
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कुंबले ने कोहली की शानदार फॉर्म की सराहना की। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि कोहली की यह फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रहेगी। कुंबले ने कहा, कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह ब्रेक से आईपीएल में लौटे थे और उन्होंने वापसी पर अपना जलवा बिखेरा। कोहली 634 रन इस सीजन बना चुके हैं और ऑरेज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। मुझे यकीन है कि आरसीबी अगले दो मैच भी जीतना चाहेगी और उम्मीद है कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर जाए। लेकिन भारत के लिए जरूरी है कि कोहली की यह फॉर्म टी20 विश्व कप तक बरकरार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian coach Anil Kumble praises RCB batter Virat Kohli batting ahead of T20 World cup
विराट कोहली - फोटो : IPL
इस सीजन एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं कोहली
कोहली का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन पर जमकर आग उगल रहा है। कोहली ने 12 मैचों में 634 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.51 का रहा है। कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपनी तेज पारी से आलोचकों को जवाब भी दिया है। टी20 विश्व कप में कोहली भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed