फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर दो पक्षों में बंटी दिल्ली की टीम, गांगुली का समर्थन, पोंटिंग ने किया विरोध

Tue, 14 May 2024 06:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 May 2024 06:38 PM IST
सार

इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को मैच के दौरान किसी भी समय टॉस के दौरान घोषित शुरुआती प्लेइंग-11 में से किसी एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi team divided regarding impact player rule in IPL, Ganguly supported, Ricky Ponting opposed
सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर काफी विवाद हो रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट पंडितों का इस पर बयान आया है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी इस नियम का समर्थन किया था। वहीं, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स टीम के मौजूदा डायरेक्टर सौरव गांगुली ने भी इस नियम को खिलाड़ियों के लिए शानदार बताया था। हालांकि, दिल्ली की टीम में ही इस नियम को लेकर दो पक्ष दिख रहे हैं। जहां गांगुली ने इसका समर्थन किया था, वहीं टीम के हेड कोच रिकी पोटिंग का मानना है कि यह नियम खत्म होने के बाद भी आईपीएल मुकाबलों में बड़े स्कोर बनते रहेंगे।


इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को मैच के दौरान किसी भी समय टॉस के दौरान घोषित शुरुआती प्लेइंग-11 में से किसी एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। जैसे कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इसे ऑलराउंडर के लिए नुकसानदायक बताया था, क्योंकि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता।
IPL 2024: Delhi team divided regarding impact player rule in IPL, Ganguly supported, Ricky Ponting opposed
पोंटिंग और गांगुली - फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग की इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर राय
तीन वनडे विश्व कप जीत चुके पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे की आत्मकथा 'जीरो फॉर 5: द थ्रिलिंग क्रिकेट जर्नी ऑफ प्रवीण आमरे' के विमोचन के दौरान कहा- इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल में बना रहेगा या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो क्या स्कोर फिर से कम बनेंगे? मुझे इस विषय को लेकर दिलचस्पी है।

उन्होंने कहा- हां, इम्पैक्ट प्लेयर शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को थोड़ी राहत प्रदान करता है, लेकिन मुझे लगता है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर उतरकर एक निश्चित तरीके से खेलने के आदी हैं। मेरा मतलब है कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क को एक अलग तरीके से खेलने के लिए कहने की कोशिश करना या ट्रेविस हेड को थोड़ा रक्षात्मक होने के लिए कहना, ऐसा होने वाला नहीं है।
IPL 2024: Delhi team divided regarding impact player rule in IPL, Ganguly supported, Ricky Ponting opposed
इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इशारा करते अंपायर - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन लागू हुआ था इम्पैक्ट प्लेयर नियम
इम्पैक्ट प्लेयर 2023 में लागू हुआ था। इसका असर यह है कि इस साल आईपीएल में अब तक 36 बार 200 या इससे अधिक रन बन चुके हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 37 बार का था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि अगर आईपीएल के अंत में हितधारक चाहेंगे तो इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Delhi team divided regarding impact player rule in IPL, Ganguly supported, Ricky Ponting opposed
विराट कोहली - फोटो : IPL
पोंटिंग ने इन्हें पारंपरिक शैली का बल्लेबाज बताया
पिछले 10 वर्षों में खेल के विकास के बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा कि पांरपरिक तकनीक वाले बल्लेबाजों के लिए इस खेल में जगह कम हो रही है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड अब जिस तरह से खेलने की कोशिश कर रहा है, उसे देखिए। उनके खिलाड़ी बहुत ज्यादा वनडे या टी20 क्रिकेट खेलकर आए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब भी पारंपरिक शैली के बल्लेबाजों के लिए जगह है, लेकिन उसमें भी आक्रामकता देखी जा सकती है।

पोंटिंग ने कहा कि भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और इंग्लैंड के जो रूट पारंपरिक तकनीक वाले कुछ शीर्ष बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में आधुनिक बल्लेबाजों में बहुत अधिक क्लासिक बैटिंग देखने को नहीं मिली है। इस तकनीक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखें तो जो रूट शायद सबसे पारंपरिक शैली वाले क्रिकेटर हैं। स्टीव स्मिथ थोड़े अलग रहे हैं, मार्नस लाबुशेन अपने खेलने के तरीके के कारण थोड़े अलग रहे हैं। विराट पारंपरिक और तकनीकी रूप से भी बहुत अच्छे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी तकनीक में भी थोड़ा बदलाव आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed