दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले से वापसी की है। पंत की टीम का सामना आज संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स से होना है। दिल्ली की शुरुआत आईपीएल के 17वें सीजन में अच्छी नहीं रही और उसे पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, राजस्थान की टीम ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की थी।
पंत की राजस्थान के खिलाफ औसत और स्ट्राइक रेट बेहतर
पंत का राजस्थान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है और इस टीम के खिलाफ उनका औसत और स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतर है। किसी टीम के खिलाफ पांच से ज्यादा मैचों की बात करें तो पंत का स्ट्राइक रेट राजस्थान के खिलाफ नौ पारियों में 170 का रहा है, जबकि इस टीम के खिलाफ उनका औसत 59.5 रहा है जो किसी अन्य टीम की तुलना में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के बाद पंत का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ भी जमकर दहाड़ता है। सीएसके खिलाफ 10 पारियों की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा है और उनका औसत 46.3 का रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
पंत का स्ट्राइक रेट और औसत भले ही राजस्थान के खिलाफ सबसे अच्छा रहा है, लेकिन पंत ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ 15 पारियों में पंत ने 492 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149 का रहा है। हैदराबाद के बाद पंत ने सबसे ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ पंत ने 421 रन बनाए हैं।
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
वापसी पर नहीं चला था बल्ला
पंत ने पिछले शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 महीने बाद मैदान पर वापसी की, लेकिन उस मैच में उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका था। पंत ने उस मैच में 13 गेंदों पर 18 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले थे। राजस्थान के खिलाफ उनका जिस तरह का रिकॉर्ड रहा है उसे देखकर उम्मीद की जा सकती है कि पंत के फैंस को उनसे राजस्थान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की आशा रहेगी।
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
चोट के कारण नहीं खेल सके थे पिछला सीजन
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से घर जाते वक्त एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस खिलाड़ी ने पिछले 15 महीने में काफी कुछ सहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। बैसाखी के सहारे चलने से लेकर अब पूरी तरह फिट घोषित होने तक पंत ने काफी मेहनत की है। पंत आईपीएल में दिल्ली के लिए कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी जिम्मा संभाल रहे हैं।