फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT: शुभमन गिल IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी, गुजरात के लिए हाईएस्ट स्कोर अपने नाम किया

Mon, 22 May 2023 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 May 2023 10:34 AM IST
सार

शुभमन का यह शतक आईपीएल में उनका लगातार दूसरा शतक रहा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात के पिछले मैच में उन्होंने 58 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IPL 2023: Shubman Gill 4th player to score 2 consecutive centuries, has highest individual scores for GT; RCB
विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतक जड़ा - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 के आखिरी लीग राउंड मैच में रविवार को टेबल टॉपर्स गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए 'किंग' यानी विराट कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 101 रन की बेहतरीन पारी खेली।


अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, गुजरात के लिए 'प्रिंस' यानी कोहली के उत्तराधिकारी माने जा रहे शुभमन गिल ने 52 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत शुभमन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी पारी ने कोहली की आरसीबी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शुभमन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
IPL 2023: Shubman Gill 4th player to score 2 consecutive centuries, has highest individual scores for GT; RCB
शतक लगाने के बाद शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन का यह शतक आईपीएल में उनका लगातार दूसरा शतक रहा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात के पिछले मैच में उन्होंने 58 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली थी। अब तक के ओवरऑल आईपीएल करियर में भी शुभमन ने दो ही शतक लगाए हैं। शुभमन आईपीएल में लगातार दो शतक जड़ने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स में रहते हुए साल 2020 में, जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स में रहते हुए साल 2022 में और RCB के विराट कोहली ने इसी साल गुजरात के खिलाफ मैच में ही यह मुकाम हासिल किया था।
IPL 2023: Shubman Gill 4th player to score 2 consecutive centuries, has highest individual scores for GT; RCB
शतक लगाने के बाद विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने गुजरात से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के पिछले मैच में 63 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली थी। अब शुभमन ने इन्हीं दो टीमों के खिलाफ लगातार दो शतक लगाकर कोहली के सही रिप्लेसमेंट होने की बात पर मुहर लगा दी है। शुभमन ने रविवार को बैंगलोर के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और मैच खत्म करके ही पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने छक्के के साथ मैच खत्म करने के अलावा शतक भी पूरा किया। खुद कोहली ने मैच के बाद शुभमन को गले लगकर बधाई दी।

आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बैटर टीम साल
शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 2020
जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 2022
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2023
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2023: Shubman Gill 4th player to score 2 consecutive centuries, has highest individual scores for GT; RCB
शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में तीन सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी शुभमन के ही नाम हैं। वह इस टीम के लिए शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। इस टीम के लिए शुरुआत के दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर शुभमन के दोनों शतक ही हैं। बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 104 रन और हैदराबाद के खिलाफ 101 रन की पारी GT के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर्स हैं। इसके बाद शुभमन ने ही 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 96 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा डेविड मिलर की 2022 में चेन्नई के खिलाफ पुणे में खेली गई नाबाद 94 रन की पारी लिस्ट में चौथे और शुभमन द्वारा ही इसी सीजन लखनऊ के खिलाफ अहमदाबाद में खेली गई नाबाद 94 रन की पारी पांचवें नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर
  • 104*: शुभमन गिल vs RCB, बेंगलुरु, 2023
  • 101: शुभमन गिल vs SRH, अहमदाबाद, 2023
  • 96: शुभमन गिल vs PBKS, ब्रेबॉर्न, 2022
  • 94*: डेविड मिलर vs CSK, पुणे, 2022
  • 94*: शुभमन गिल vs LSG, अहमदाबाद, 2023
विज्ञापन
IPL 2023: Shubman Gill 4th player to score 2 consecutive centuries, has highest individual scores for GT; RCB
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन गुजरात के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गुजरात के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है। उन्होंने इसी साल वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 10 छक्के लगाए थे। वहीं, शुभमन ने इस पारी में आठ छक्के लगाए। तीसरे स्थान पर भी सात छक्के के साथ शुभमन ही हैं। इतने सिक्स उन्होंने इसी सीजन अहमदाबाद में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लगाए थे। चौथे नंबर पर छह छक्कों के साथ डेविड मिलर हैं। उन्होंने 2022 में पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में इतने छक्के लगाए थे।

गुजरात के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
  • 10: राशिद खान vs MI, मुंबई, 2023
  • 8: शुभमन गिल vs RCB, बेंगलुरु, 2023
  • 7: शुभमन गिल vs LSG, अहमदाबाद, 2023
  • 6: डेविड मिलर vs CSK, पुणे, 2022
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed