फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: श्रीनगर में जी-20 की बैठक आज से, बढ़ सकता है तापमान, तेज धूप और लू करेगी परेशान, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 22 May 2023 07:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 May 2023 07:07 AM IST
विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जी-20 पर्यटन कार्यसमूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक सोमवार से श्रीनगर में शुरू होगी। डल झील किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित बैठक में विभिन्न राष्ट्रों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। साथ ही पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी में एपीईसी हाउस पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2023 Updates On Amar Ujala
श्रीनगर में जी20 बैठक की सुरक्षा का जिम्मा संभाले कमांडो - फोटो : बासित जरगर

कड़ी सुरक्षा बीच जी-20 की श्रीनगर में बैठक आज से
जी-20 पर्यटन कार्यसमूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक सोमवार से श्रीनगर में शुरू होगी। डल झील किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित बैठक में विभिन्न राष्ट्रों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। आकाश से लेकर जमीन तक निगहबानी है। डल झील में मार्कोस कमांडो का पहरा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2023 Updates On Amar Ujala
फिर बढ़ा पारा, तापमान 40 डिग्री के करीब, लू ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

आज और बढ़ सकता है तापमान, तेज धूप और लू करेगी परेशान, यलो अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : ani

पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी
पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी में एपीईसी हाउस पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2023 Updates On Amar Ujala
पान मसाला - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी में पान मसाला, तंबाकू और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान आज से
पान मसाला और तंबाकू पर सेस दोगुना होने के बावजूद कीमतें न बढ़ने की खबरों को सीधे शासन ने संज्ञान लिया है। राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस. ने टैक्स चोरी की संभावना जताते हुए पूरे प्रदेश में मसाला-तंबाकू और उससे जुड़े कच्चे माल के कारोबारियों की विशेष जांच अभियान के निर्देश दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed