फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 14 कप्तान बनाए, 15 सीजन में अब तक नहीं मिली जीत, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 03 Nov 2022 11:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Nov 2022 11:34 AM IST
सार

पंजाब किंग्स कप्तान बदलने में इतनी माहिर है कि कोई भी खिलाड़ी लगातार दो सीजन से ज्यादा समय तक कप्तानी नहीं कर सका है। युवराज सिंह, एडम गिलक्रिस्ट, जॉर्ज बेली, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल ही दो सीजन में कप्तानी कर पाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Shikhar Dhawan pbks new captain Punjab Kings made 14 captains in IPL not yet won in 15 seasons
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स ने एक बार फिर से अपने कप्तान को बदल दिया है। उसने अगले साल होने वाले आईपीएल के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को टीम की कमान सौंप दी है। पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल से कप्तानी छीन ली गई है। 2022 में पंजाब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी।
IPL 2023 Shikhar Dhawan pbks new captain Punjab Kings made 14 captains in IPL not yet won in 15 seasons
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
मयंक की कप्तानी में कई मौकों पर टीम करीबी अंतर से हारी थी। खुद उनका बल्ला नहीं चल रहा था। मयंक ने कप्तान मयंक बल्ले के साथ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। मयंक ने 13 मैचों की 12 पारियों में 196 रन बनाए थे। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला था। मंयक का औसत 16.33 और स्ट्राइक रेट 122.50 रहा था। कप्तानी का असर उनकी बल्लेबाजी पर देखने को मिला था, इसलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया।

धवन ने पिछली सीजन में की थी कप्तानी

IPL 2023 Shikhar Dhawan pbks new captain Punjab Kings made 14 captains in IPL not yet won in 15 seasons
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
धवन टीम के 14वें कप्तान हैं। उन्हें पिछले सीजन में एक मैच में कप्तानी करने का मौका मिला था। तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। 2013 से 2014 के बीच उन्होंने 16 मैचों में टीम की कमान संभाली थी। तब सनराइजर्स हैदराबाद को सात मैचों में जीत और नौ मैचों में हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज थे पंजाब के पहले कप्तान

IPL 2023 Shikhar Dhawan pbks new captain Punjab Kings made 14 captains in IPL not yet won in 15 seasons
युवराज सिंह - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह टीम के पहले कप्तान थे। उन्होंने 29 मैचों में टीम की कमान संभाली थी। उस दौरान पंजाब ने 17 मैच जीते थे और 12 हारे थे। उनके बाद दिग्गज कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, एडन गिलक्रिस्ट, जॉर्ज बेली और वीरेंद्र सहवाग भी टीम के कप्तान बने, लेकिन पंजाब को चैंपियन नहीं बना सके।
विज्ञापन

पंजाब के कप्तानों की लिस्ट

IPL 2023 Shikhar Dhawan pbks new captain Punjab Kings made 14 captains in IPL not yet won in 15 seasons
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : file
खिलाड़ी सीजन मैच हार जीत टाई
युवराज सिंह 2008-09 29 17 12 0
कुमार संगकारा 2010 13 3 9 1
महेला जयवर्धने 2010 1 0 1 0
एडम गिलक्रिस्ट 2011-13 34 17 17 0
डेविड हसी 2012-13 12 6 6 0
जॉर्ज बेली 2014-15 35 18 17 0
वीरेंद्र सहवाग 2015 1 0 0 1
डेविड मिलर 2016 6 1 5 0
मुरली विजय 2016 8 3 5 0
ग्लेन मैक्सवेल 2017 14 7 7 0
रविचंद्रन अश्विन 2018-19 28 12 16 0
केएल राहुल 2020-21 27 11 14 2
मयंक अग्रवाल 2021-22 14 7 7 0
शिखर धवन 2022- 1 0 1 0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed