आईपीएल 2022 में भी आरसीबी की टीम अच्छी शुरुआत के बाद जीत की पटरी से उतर चुकी है। लगातार दो हार के पाद यह टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ रही है। राजस्थान के खिलाफ मैच में भी आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर के लिए चिंता की बात यह है कि पिछले दोनों मैच यह टीम खराब बल्लेबाजी की वजह से हारी है, जबकि इस टीम में विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं। इस मैच के दौरान आरसीबी के हर्षल पटेल और राजस्थान के रियान पराग के बीच तीखी बहस हुई। दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला बढ़ गया तो साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। वहीं राजस्थान के फैंस ने मैच के दौरान शेन वॉर्न को याद किया।
आरसीबी के फैंस ने फिर से विराट कोहली और अपनी टीम के प्रति प्यार दिखाया। वहीं, एक फैन ने पोस्टर के जरिए बताया कि वह अपने परिवार को छोड़कर मैच देखने पहुंची है। विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे पर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 11
हर्षल पटेल और रियान पराग
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान आरसीबी के स्टार गेंदबाज और राजस्थान के रियान पराग के बीच तीखी बहस हुई। मैच की पहली पारी के दौरान दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। हालांकि, इस लड़ाई में जीत रियान पराग ने हासिल की। उन्होंने पहले बल्ले के साथ तूफानी पारी खेलते हुए 56 रन बनाए। इसके बाद हर्षल पटेल का कैच पकड़कर मैच भी खत्म किया। हालांकि, मैच के बाद हर्षल ने पराग से हाथ मिलाने से मना कर दिया।
3 of 11
राजस्थान और बैंगलोर के मैच में दर्शकों ने शेन वॉर्न को याद किया
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान राजस्थान के दर्शकों ने शेन वॉर्न को याद किया। वॉर्न इस टीम के पहले कप्तान थे और अब तक वो सबसे सफल कप्तान भी बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान की टीम ने पहला खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद यह टीम कभी चैंपियन नहीं बन पाई है।
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली आईपीएल 2022 में एक बार फिर फेल हुए। इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंद में नौ रन बनाए। आउट होने के बाद विराट जब पवेलियन लौट रहे थे, तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी, लेकिन निराशा भी साफ झलक रही थी। कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं।
5 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान कुछ फैंस मजेदार पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचे। कुछ फैंस ने नींबू की महंगाई पर भी मजाक किया। एक फैन ने अपने हाथ में खास पोस्टर पकड़ा था, जिसमें लिखा था कि आज नींबू खरीदा है और कल आईपीएल में टीम खरीदूंगा।