आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। शनिवार के दिन लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। वहीं, दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब कोलकाता और पंजाब की टीमें प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। पंजाब और राजस्थान के मैच में जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उनकी पारी देखकर टीम की मालकिन प्रीती जिंटा बेहद खुश नजर आईं, लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यही हाल कोलकाता के फैंस का रहा, जिन्होंने रसेल की बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन उनकी टीम मैच हार गई। यहां हम शनिवार के दोनों मैचों की रोमांचक तस्वीरें दिखा रहे हैं।
2 of 15
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के खिलाफ भले ही कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आंद्रे रसेल ने अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। कोलकाता के 101 रन में रसेल का योगदान 45 रन का रहा। उन्होंने अपनी 19 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। आवेश खान ने 13वें ओवर में रसेल को पवेलियन भेजा।
3 of 15
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ और कोलकाता के मैच के बाद गौतम गंभीर अपनी टीम के खिलाड़ी मनीष पांडे के साथ मस्ती करते दिखे। मनीष इस मैच में नहीं खेल रहे थे, लेकिन गंभीर के साथ उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है। गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम को मनीष पांडे ने फाइनल में जीत दिलाई थी।
4 of 15
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिन के पहले मैच में पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर पंजाब के फैंस बहुत खुश हुए। हालांकि, मैच के अंत में निराशा उनके हाथ लगी और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
5 of 15
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब और राजस्थान का मैच खत्म होने के बाद राजस्थान के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर और पंजाब के भानुका राजपक्षे मस्ती करते नजर आए। इस दौरान हेटमेयर ने बल्ले का दिखाकर राजपक्षे को धमकाने की कोशिश भी की। उन्होंने इससे पहले भी अपने बल्ले का कमाल दिखाया और राजस्थान के लिए मैच खत्म किया।