फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs DC Photos: सारा तेंदुलकर ने फिर खींचा दर्शकों का ध्यान, मुंबई की जीत के बाद झूमे विराट कोहली

Sun, 22 May 2022 10:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 May 2022 10:25 AM IST
सार

सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी। 

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Match 69 Highlights in Hindi  sara tendulkar steals show
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अभियान जीत के साथ खत्म किया। इसके साथ ही आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई का आखिरी मैच दिल्ली के साथ था और दिल्ली की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। दिल्ली के हारने पर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। इसी वजह से आरसीबी के फैंस और खिलाड़ी भी मैच में मुंबई का समर्थन कर रहे थे। हुआ भी ऐसा ही, मुंबई ने मैच जीता और दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। 


इस मैच के दौरान सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IPL 2022 MI vs DC Match 69 Highlights in Hindi  sara tendulkar steals show
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के फैंस के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन दिल्ली की टीम ऐसा नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजों ने निराश किया फिर गेंदबाजी के दौरान कप्तान पंत के खराब फैसलों ने टीम को हार दिला दी। टीम की हार के बाद फैंस बेहद निराश नजर आए। 
IPL 2022 MI vs DC Match 69 Highlights in Hindi  sara tendulkar steals show
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने यह मैच बहुत ही करीब से देखा। उनकी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए दिल्ली की हार जरूरी थी और मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई की इस जीत से विराट बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Match 69 Highlights in Hindi  sara tendulkar steals show
मुंबई-दिल्ली का मैच देखती आरसीबी की टीम - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के साथ आरसीबी की पूरी टीम यह मैच देखने पहुंची थी। आईपीएल 2022 में आरसीबी का आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर ही आधारित था। इसी वजह से सभी खिलाड़ी साथ मिलकर यह मैच देखने पहुंचे थे। अब मुंबई की जीत के बाद आरसीबी ने इलिमिनेटर मैच की तैयारी शुरू की है। 
विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Match 69 Highlights in Hindi  sara tendulkar steals show
मुंबई की जर्सी में आरसीबी के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और दिल्ली के मैच में आरसीबी की टीम मुंबई को सपोर्ट कर रही थी। आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने मैच से पहले मुंबई की जर्सी पहनकर फोटो शेयर की थी। मैच के बाद टिम डेविड ने भी कहा कि उन्हें यह फोटो शेयर की गई थी। मुंबई को जिताने में टिम डेविड का योगदान सबसे ज्यादा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed