आईपीएल के पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में कैमरे पर एक 'मिस्ट्री गर्ल' को दिखाया गया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फैन्स वीडियो और फोटो शेयर करते हुए पूछने लगे कि आखिर यह लड़की है कौन? अब उस मिस्ट्री गर्ल के नाम का खुलासा हो गया है।
2 of 5
आईपीएल के दौरान मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कैमरामैन को भी जमकर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने ट्वीट कर लिखा कि कैमरामैन पहला मैच होते ही अपने काम पर लग गया है। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम देविका नायर है और वह एक प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर हैं। वायरल फोटोज और मीम्स के स्क्रीनशॉट को खुद देविका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
3 of 5
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर छाने के बाद देविका ने कहा कि यह दिन उनके लिए खास है। मुझे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसको लेकर मैं उत्साहित हूं। लोगों ने जो प्यार दिया है, उसके लिए उनका आभार। सोशल मीडिया पर देविका के फॉलोअर्स की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
4 of 5
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था।
5 of 5
आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही मैच में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 38 बॉल पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।