फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेइंग XI की सिरदर्दी: क्या आरसीबी में लौटेगा यह स्टार ओपनर? सनराइजर्स में भी बदलाव संभव

Wed, 14 Apr 2021 03:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 14 Apr 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : amar ujala

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आज आईपीएल 2021 के छठे मुकाबले में आमने-सामने होगी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमें लीग का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। इस मुकाबले में डेविड वार्नर जहां हैदराबाद की अगुवाई करेंगे तो वहीं बैंगलोर की बागडोर विराट कोहली के हाथों में होगी। विराट एंड कंपनी अपना पहला मैच जीत चुकी है और उसके हौसले बुलंद है वहीं हैदराबाद के लिए पहला मैच अच्छा नहीं रहा था और उसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना चाहेगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI...

IPL 2021: RCB vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media

सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद के लिए पहला मुकाबला उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाज भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। चोट की वजह से केन विलियमसन पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे और दूसरे मुकाबले में भीं उनका खेलना मुश्किल ही है। हार के बावजूद हैदराबाद की टीम शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे। 

IPL 2021: RCB vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

संभावित एकादश:
डेविड वार्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
बैंगलोर की टीम के लिए पहला मैच कुछ मायनों में सकारात्मक था कुछ में चिंताजनक। हालांकि इस मैच में उसकी बल्लेबाजी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले सीजन के स्टार रहे देवदत्त पडीक्कल कोरोना से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिए तैयार हैं, ऐसे में बतौर ओपनर उनकी वापसी हो सकती है। इस कारण से टीम में भी कुछ बदलाव संभव है।

विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs SRH: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

संभावित एकादश:
देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज, डेनियल क्रिस्टियन, युजवेंद्र चहल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed