फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में IPL: मैदान पर दिखे विराट के कई रूप, कभी खुशी से उछले तो कभी हुए उग्र, तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच

Sun, 03 Oct 2021 09:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 03 Oct 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs PBKS: Match action in photos, Royal Challengers Bangalore defeated Punjab KINgs
विराट कोहली - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए दिन के मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली आरसीबी हर मामले में पंजाब से बेहतर साबित हुई। जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। बैंगलोर की जीत के साथ ही पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी अब बेहद कठिन हो गई है। मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली काफी जोश में दिखे। ऐसे में आइए तस्वीरों में देखते हैं मैच का पूरा हाल और रोमांच। 

IPL 2021, RCB vs PBKS: Match action in photos, Royal Challengers Bangalore defeated Punjab KINgs
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : twitter@IPL

शारजाह के मैदान में टॉस जीतकर बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया। एक बार फिर से कप्तान कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

IPL 2021, RCB vs PBKS: Match action in photos, Royal Challengers Bangalore defeated Punjab KINgs
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : twitter@IPL

हालांकि इसके बाद टीम ने मोइजेज हेनरिक्स की शानदार गेंदबाजी के आगे पांच रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs PBKS: Match action in photos, Royal Challengers Bangalore defeated Punjab KINgs
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter@IPL

एक वक्त टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स ने मिलकर टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। मैक्सवेल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs PBKS: Match action in photos, Royal Challengers Bangalore defeated Punjab KINgs
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter@IPL

टीम के पास हालांकि 180 रन का स्कोर बनाने का मौका था लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाकर ऐसा होने नहीं दिया। बैंगलोर की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 164 रन बनाए और पंजाब के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed