फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में IPL: चेन्नई की हार से निराश दिखीं साक्षी और प्रियंका रैना, धोनी से गिफ्ट मांगते दिखे बर्थडे ब्वॉय पंत

Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 , CSK vs DC: 50th match action in photos, Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
ऋषभ पंत और एमएस धोनी - फोटो : social media

आईपीएल 2021 का 50वां मैच आज टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमों, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। दुबई में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन पर उनकी टीम ने जीत का शानदार तोहफा दिया। दिल्ली की टीम ने चेन्नई को आखिरी ओवर में तीन विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बनाई। मैच से पहले जहां धोनी-पंत की गुरु-शिष्य की जोड़ी के बीच हंसी-मजाक को देखने को मिला तो वहीं मैच के दौरान भी कई मजेदार पल कैमरे में कैद हुए। ऐसे में आइए तस्वीरों में देखने हैं मैच का हर रोमांच। 

IPL 2021 , CSK vs DC: 50th match action in photos, Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : twitter@IPL

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। उसका यह फैसला सही भी साबित हुआ जब उसने चेन्नई की सलामी जोड़ी को 40 रन के अंदर ही चलता कर दिया। इसके बाद चेन्नई की टीम यहीं नहीं रूकी और 62 रन पर चार विकेट गंवा दिए। अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने आठ ओवर में महज 38 रन दिए और तीन विकेट झटके। 

IPL 2021 , CSK vs DC: 50th match action in photos, Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
ambati rayudu

हालांकि अंबाती रायुडू और धोनी ने मिलकर पारी को संभाला और धीरे-धीरे अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि इस दौरान धोनी ने काफी धीमी पारी खेली लेकिन रायुडू ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रायुडू की पारी की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली के आगे जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 , CSK vs DC: 50th match action in photos, Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
प्रियंका रैना ओर साक्षी धोनी - फोटो : twitter@IPL

मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। वहीं सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी साथ में ही टीम का हौसला बढ़ा रही थीं। हालांकि साक्षी-प्रियंका दोनों ही थोड़ी निराश नजर आई। 

विज्ञापन
IPL 2021 , CSK vs DC: 50th match action in photos, Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन - फोटो : twitter@IPL

उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में ही पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा दिए।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed