अबुधाबी में शुक्रवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में छह विकेट की हार के साथ बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विदाई के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार बताया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
सनराइजर्स के खिलाफ हार आरसीबी की लगातार पांचवीं हार थी। टीम ने अपने शुरुआती 10 में से सात मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद राह भटक गई। गावस्कर की माने तो आरसीबी के खिताब जीतने में नाकाम रहने के लिए कप्तान कोहली के बल्ले से खराब प्रदर्शन एक अहम वजह है, जो अपने द्वारा स्थापित उच्च मानकों की बराबरी करने में नाकाम रहे।
3 of 5
सुनील गावस्कर
- फोटो : social Media
लिटिल मास्टर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उसने (कोहली ने) अपने लिए जो उच्च स्तर स्थापित किए हैं उसे देखते हुए संभवत: वह भी कहेगा कि वह उनकी बराबरी नहीं कर पाया और यह उन कारणों में से एक है जिसके कारण आरसीबी की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही क्योंकि जब वह एबी डीविलियर्स के साथ बड़ी पारियां खेलता है तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है।’
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social Media
कोहली ने 121.35 की स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 450 से कुछ अधिक रन बनाए और उनकी टीम को अधिकांश समय बीच के ओवरों में रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। महान बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि आरसीबी की गेंदबाजी में धार की कमी थी जिससे कि वे विरोधी टीमों को लगातार चुनौती देकर जीत दर्ज कर सकें।
गावस्कर का साथ ही मानना है कि टीम को ऐसा खिलाड़ी ढूंढना होगा जो फिनिशर की भूमिका निभा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि शिवम दुबे इस भूमिका में फिट हो सकते हैं। ’गेंदबाजी हमेशा से आरसीबी का कमजोर पक्ष रहा है। इस टीम में भी आरोन फिंच थे, जो अच्छे टी-20 खिलाड़ी हैं, युवा देवदत्त पडीक्कल ने अच्छी शुरुआत की और फिर टीम में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स हैं।’