राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को जबरदस्त खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी। राजस्थान की तरफ से लंबे इंतजार के बाद हरफनमौला बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर बोला। स्टोक्स ने सीजन का पहला छक्का ही नहीं लगाया बल्कि शतकीय पारी खेलकर राजस्थान को जीत भी दिला गए। स्टोक्स ने इस दौरान एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया।
2 of 4
संजू सैमसन और बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर @rajasthanroyals
दरअसल बेन स्टोक्स ने दूसरी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया है और वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने अबू धाबी के मैदान में मात्र 60 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए। स्टोक्स का ये टी-20 करियर और आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2017 में 103 रनों की पारी खेली थी।
3 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
स्टोक्स ने अपने पहले आईपीएल सीजन में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी ही शतकीय पारी खेली थी। साल 2017 में पुणे में खेले गए लीग के 39वें मुकाबले में तब स्टोक्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 63 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी और मैच जिताया था। उस वक्त उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और छह छक्के लगाए थे।
4 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : Social media
स्टोक्स की इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम दस अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा हो गई हैं। टीम ने अब तक खेले 12 मुकाबले में पांच में जीत दर्ज की है और अब उसे बाकी के दोनों मुकाबले भी अच्छे रनरेट से जीतने होंगे।