फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: SRH ने इन पांच धुरंधरों के दम पर मुंबई को दी मात, शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में

Wed, 04 Nov 2020 03:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs SRH: Five Star Performers of Sunrisers Hyderabad against Mumbai Indians
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में हराकर आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। शारजाह में खेला गया यह मुकाबला हैदराबाद के लिए एक तरह का नॉकआउट मुकाबला था, जिसमें उसके लिए हर हाल में जीत जरूरी थी। डेविड वार्नर की अगुवाई में सनराइजर्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और अंक तालिका की शीर्ष टीम मुंबई को शिकस्त दे दी। हैदराबाद की इस जीत में पांच खिलाड़ियों ने मुख्या भूमिका निभाई।

IPL 2020: MI vs SRH: Five Star Performers of Sunrisers Hyderabad against Mumbai Indians
संदीप शर्मा

संदीप शर्मा:
टीम के गेंदबाज संदीप शर्मा ने यहां शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। संदीप ने सटीक लाइन लेंथ और स्विंग के साथ रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन के तीन बड़े विकेट अपने नाम किए।

IPL 2020: MI vs SRH: Five Star Performers of Sunrisers Hyderabad against Mumbai Indians
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

डेविड वार्नर:
कप्तान डेविड वार्नर ने एक बार फिर से कप्तानी पारी खेली। मुंबई के लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्नर ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 58 गेंदों में 85 रन बनाए। इस दौरान वार्नर ने 10 चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs SRH: Five Star Performers of Sunrisers Hyderabad against Mumbai Indians
शाहबाज नदीम - फोटो : Social Media

शाहबाज नदीम:
फिरकी गेंदबाज शाहबाज ने शानदार और किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 19 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। नदीम ने सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल यादव को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
IPL 2020: MI vs SRH: Five Star Performers of Sunrisers Hyderabad against Mumbai Indians
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर @ipl

रिद्धिमान साहा:
विकेटकीपर बल्लेबाज ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए एक और बढ़िया पारी खेली। साहा ने इस सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 58 रन बनाए और वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 151 रनों की अटूट साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed