नीदरलैंड में उस समय बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब एक मेट्रो ट्रेन अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ते हुए स्टेशन से बाहर निकल कर एक विशाल व्हेल मछली की मूर्ति पर लटक गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे में ट्रेन का अंडरकैरेज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन की पिछली खिड़कियां भी टूट गईं। हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी यात्री को चोट तक नहीं आई। इसे एक तरह का चमत्कार ही कहा जा सकता है।
जब स्टेशन तोड़कर बाहर निकल गई मेट्रो, व्हेल की पूंछ ने रोक लिया बड़ा हादसा
फीचर डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन