आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने को बेताब हैं।
दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स में इस बार काफी बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। ज्यादातर गेंदबाज लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसमें यह स्टार आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुआई करेगा।
3 of 5
लॉकी फर्गुसन
- फोटो : social Media
न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 2019 विश्व कप में टीम के उप विजेता अभियान में अपने प्रदर्शन के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं थीं, उन्होंने 'केकेआर डॉट इन' से कहा, 'हम हमेशा उस गेंदबाज के लिए अच्छे रहते हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। हां, निश्चित रूप से हममें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा।'
4 of 5
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि अगर आप इस तेज गेंदबाजी क्लब के बारे में वाकिफ हो या नहीं। देखिये, पैट बेहतरीन गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह लगभग हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहता है।'
5 of 5
लॉकी फर्गुसन
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्गुसन ने कहा, 'वह बेहतर से बेहतर होता जा रहा है और वह अब भी युवा है। वह अच्छा लड़का है और मैं उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने के लिए बेताब हूं।' फर्ग्युसन अपने दूसरे सत्र में अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।