फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इस बार हुआ IPL तो हो सकते हैं ये बदलाव, क्या दो ग्रुप में बंटेंगी टीमें!

Sun, 15 Mar 2020 08:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Mar 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 If Indian Premier League happened this Year these changes can happen
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस लीग के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक ले लिए टाल दिया गया। शनिवार को बीसीसीआई और आईपीएल के टीम मालिकों की बैठक हुई, जिसमें से एक ही बात निकलकर आई कि किसी भी व्यक्ति के साथ सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। लिहाजा अब बोर्ड भी सरकार के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कोई रणनीति तैयार करेगा। बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थोड़ा समय दीजिए सब साफ हो जाएगा, लेकिन साथ ही ये भी कि अगर आईपीएल हुआ तो जरूर कुछ बदलाव के साथ ही होगा। तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के 13वें सत्र में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

IPL 2020 If Indian Premier League happened this Year these changes can happen
आईपीएल 2019

स्वरूप छोटा किया जाए

शनिवार को टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान कई विकल्पों पर चर्चा हुई। इसमें आईपीएल को छोटा करके खेला जाना भी शामिल था। ये हो सकता है कि मैच की संख्या घटा दी जाए या फिर एक दिन दो मैच कराया जाए।

IPL 2020 If Indian Premier League happened this Year these changes can happen
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाए

टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांट दिया जाए और फिर दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करें। ऐसा आईसीसी के टूर्नामेंट में देखने को मिलता है। फिलहाल आईपीएल में राउंड रॉबिन नियम है। यानी की हर टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 If Indian Premier League happened this Year these changes can happen
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई

डबल हेडर्स की संख्या बढ़े

डबल-हेडर्स, यानी एक दिन में दो मैचों की संख्या बढ़ाई जाए। फिलहाल सिर्फ पांच ही ऐसे दिन थे जहां दोपहर में भी मैच खेले जाने थे। लेकिन कार्यक्रम में देरी होने से डबल हेडर्स बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2020 If Indian Premier League happened this Year these changes can happen
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट खास केंद्रों तक सीमित रहे

मैच सिर्फ कुछ ही केंद्रों पर आयोजित किए जाएं। यानी हर फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदान पर मुकाबले करवाने के बजाए कुछ ही स्टेडियमों पर यह मैच खेले जाएं ताकि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीवी क्रू को कम से कम ट्रैवल करना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed