कोरोना वायरस के चलते दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस लीग के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक ले लिए टाल दिया गया। शनिवार को बीसीसीआई और आईपीएल के टीम मालिकों की बैठक हुई, जिसमें से एक ही बात निकलकर आई कि किसी भी व्यक्ति के साथ सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। लिहाजा अब बोर्ड भी सरकार के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कोई रणनीति तैयार करेगा। बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थोड़ा समय दीजिए सब साफ हो जाएगा, लेकिन साथ ही ये भी कि अगर आईपीएल हुआ तो जरूर कुछ बदलाव के साथ ही होगा। तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के 13वें सत्र में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अगर इस बार हुआ IPL तो हो सकते हैं ये बदलाव, क्या दो ग्रुप में बंटेंगी टीमें!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Mar 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन